Popular Posts

18 सदस्यीय शहरी फुटपाथ विक्रेता कमेटी होगी गठित, साधन एवं सुरक्षा का होगा बेहतर इंतजाम

18 सदस्यीय शहरी फुटपाथ विक्रेता कमेटी होगी गठित, साधन एवं सुरक्षा का होगा बेहतर इंतजाम

कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम की अध्यक्षता में शहरी फुटपाथ विक्रेता का गठन को लेकर बैठक हुई। बताते चलें कि भारत सरकार के आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय की शहरी फुटपाथ विक्रेताओं का राष्ट्रीय नीति 2009 के आलोक में राज्य के सभी नगर निकायों में शहरी फुटपाथ विक्रेता का गठन किया जाना है। उक्त समिति राष्ट्रीय नीति के प्रवधानों के कार्यान्वयन सुनिश्चित करेगी। पटना को छोड़कर सभी समितियों का गठन किया जाना है। पूर्व के बिहार राज्य फुटपाथ विक्रेता की जगह शहरी फुटपाथ विक्रेता के नाम से जाने जाएंगे।
इस प्रकार होगी कमेटी

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत 18 सदस्यों की कमेटी बनेगी । जिसमें नगर परिषद क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी (अध्यक्ष) , सीटी मैनेजर/ राजस्व पदाधिकारी , सिविल सर्जन /पब्लिक मेडिसिन पदाधिकारी ,जिला नियोजन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा उनके द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि ,अग्रणी बैंक का प्रतिनिधि, चेंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधि, राष्ट्रीय अनौपचारिक श्रमिक संघ स्वयंसेवी संस्थाओं का प्रतिनिधि - 2 , फुटपाथ विक्रेता संगठन का प्रतिनिधि- 8 समिति के सदस्य होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
18-member Urban Pavement Vendor Committee to be set up, better arrangements for resources and security


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bikramganj/news/18-member-urban-pavement-vendor-committee-to-be-set-up-better-arrangements-for-resources-and-security-127397378.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/82_1591830135.jpg

0 Response to "18 सदस्यीय शहरी फुटपाथ विक्रेता कमेटी होगी गठित, साधन एवं सुरक्षा का होगा बेहतर इंतजाम"

Post a Comment