Popular Posts

दावथ प्रखंड के अन्हार गांव में पीपरमिंट तेल निकालने में बॉयलर फटा, दो जख्मी

दावथ प्रखंड के अन्हार गांव में पीपरमिंट तेल निकालने में बॉयलर फटा, दो जख्मी

पिपरमेंट के पौधा से तेल निकालने के दौरान बॉयलर मशीन फट जाने की वजह से दो व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। दोनों जख्मी का इलाज बिक्रमगंज शिरडी धाम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में चल रहा है। बताते चलें कि दावथ प्रखंड के अन्हार गांव में पिपरमेंट के पौधा से तेल निकालने का यंत्र लगाया गया है। जिस पर पिपरमेंट का पौधा से तेल निकालने के लिए किसान मोहन चौधरी के द्वारा पौधे से तेल निकालने की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान जैसे ही बॉयलर के अंदर पिपरमेंट का पौधा भरकर नट बोल्ट टाइट किया गया बॉयलर फट गया। जिसकी वजह से हुंकाडीह निवासी बबलू कुमार एवं अंधार निवासी ददर शर्मा बुरी तरह झुलस गए।
शिरडी धाम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में घायलों का इलाज चल रहा: इन लोगों को झुलसने के बाद बिक्रमगंज स्थित है शिरडी धाम हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर के एमडी डॉ जे के मौर्या ने बताया कि दोनों व्यक्तियों का इलाज शुरू कर दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Boiler burst in extracting peppermint oil in Anhar village of Davath block, two injured


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bikramganj/news/boiler-burst-in-extracting-peppermint-oil-in-anhar-village-of-davath-block-two-injured-127397381.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/83_1591830201.jpg

0 Response to "दावथ प्रखंड के अन्हार गांव में पीपरमिंट तेल निकालने में बॉयलर फटा, दो जख्मी"

Post a Comment