नाबालिग से गैंगरेप का छठा आरोपी नाबालिग, भेजा जाएगा रिमांड हाेम
08 June, 2020
Comment
नेपाल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का छठा आरोपी नाबालिग है। पुलिस ने उसे रविवार को राजीवनगर इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसने खुद काे नाबालिग और बेकसूर बताया ताे पुलिस ने उसके आधार कार्ड की जांच की। आधार कार्ड के अनुसार उसकी उम्र 15 साल है। उसने आठवीं तक पढ़ाई की है। पुलिस सोमवार को उसके दानापुर स्थित स्कूल भी गई। स्कूल के कागजात की पड़ताल से भी वह नाबालिग ही साबित हुआ।
राजीवनगर थानेदार निशांत सिंह ने कहा कि उसे रिमांड होम भेजा जाएगा। सारे साक्ष्य भी कोर्ट में जल्द ही जमा होंगे। नाबालिग लड़की से एक हफ्ता पहले रामनगरी और रूपसपुर इलाके में गैंगरेप हुआ था। पूछताछ में नाबालिग आरोपी ने कहा कि हम विकास को पहले से जानते थे। वह दानापुर इलाके में छिनैती करने आता था। घटना के दिन जब लोग उसे खदेड़ने लगे तब उसने मुझे फोन कर बुलाया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/sixth-accused-of-gang-rape-from-minor-remand-will-be-sent-127390666.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/09/
0 Response to "नाबालिग से गैंगरेप का छठा आरोपी नाबालिग, भेजा जाएगा रिमांड हाेम"
Post a Comment