नियमित सफाई नहीं होने से सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में आक्रोश
शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में नाले की नियमित सफाई नहीं होने से बरसात के दिनों में जगह-जगह नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा है। इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। बरसात होते ही शहर के चांदनी चौक से लेकर कटरा चौक, बुधौली बाजार आदि स्थानों पर नाले का गन्दा पानी सड़क पर बहने लगता है लेकिन इसकी सफाई के प्रति नगर परिषद प्रशासन उदासीन बना है। गौरतलब है कि नगर परिषद क्षेत्र के 30 फीसदी क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष बारिश होने के बाद जल-जमाव होता है।
शहरी क्षेत्र में उन्हीं इलाकों में जलजमाव होती है जो शहर का निचला इलाका है या फिर जहां नालियों की नियमित सफाई नहीं होती है। बरसात के दिनों में सड़कों पर हर साल इन इलाकों में नाले का गंदा पानी जमा हो जाता है। ऊपर से नाली में जमा कूड़ा सड़कों पर आ जाता है। उसके दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो जाता है, फिर भी नगर परिषद को बरसात शुरू होने से पहले इन समस्याओं की याद नहीं आती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/shekhapura/news/due-to-lack-of-regular-cleaning-dirty-water-flowing-in-the-road-people-resent-127461930.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/30/115_1593471238.jpg
0 Response to "नियमित सफाई नहीं होने से सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, लोगों में आक्रोश"
Post a Comment