बक्सर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या पहुंची 145
कोरोन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। प्रतिदिन जिले में कोरोना संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही है। बुधवार को भी जिले में दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जिन्हें मिलाकर कुल संख्या 145 पहुंच गई। इस संबंध में डीएम अमन समीर ने बताया कि इनमें से एक बक्सर और एक ब्रह्मपुर के रहने वाले हैं। हालांकि, प्रशासन इन दोनों की ट्रेवल हिस्ट्री साझा करने से बच रहा है। न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही जिला प्रशासन के अधिकारी कुछ बता रहे हैं।
ऐसे में यह घटना मंगलवार को जिले में फैली अफवाह की ओर इशारा कर रही है। लोगों के बीच पूरे दिन कानाफूसी होती रही कि एडीएम चंद्रशेखर झा की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसकी दोबारा जांच के लिए स्वाब को पटना भेजा गया था। लेकिन, मामले में प्रशासन की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई। अब देखना यह है मामले में प्रशासन क्या प्रतिक्रिया देती है। बता दें कि कोरोना संक्रमण को राेकने के लिए प्रशासन मुश्तैदी के साथ काम कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/two-more-corona-positives-found-in-buxar-total-reached-145-127397423.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/
0 Response to "बक्सर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या पहुंची 145"
Post a Comment