बक्सर में अपराधियों ने दी नप के जेई को जान मारने की धमकी
मॉडल थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद कार्यालय के जेई को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित जेई ने थानेदार को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करनी शुरू की। लेकिन, कोई भी उन नकाबपोश अपराधियों को पहचान नहीं सका। घटना बुधवार की सुबह की है। जेई संदीप पांडेय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह आरा से बक्सर कार्यालय अपनी बाइक से जा रहे थे। उनके साथ एक मित्र भी बाइक पर बैठा हुआ था।
जैसे ही वह बाईपास रोड के समीप गोवर्धन मंदिर के समीप पहुंचे। एक बाइक पर दो लोग जिन्होंने अपना चेहरा ढका हुआ था, उनको घेर लिया। उनमें से एक ने जेई को बक्सर छोड़ने की धमकी दी। कहा कि यदि जीवन रहेगा तो और भी नौकरी मिलेगी। बक्सर नहीं छोड़ोगे, तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। उसके बाद बाइक सवार बाईपास रोड से चीनी मिल जाने वाले रास्ते में फरार हो गए। मामले में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पीड़ित जेई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित ने बताया है कि नगर परिषद क्षेत्र में गत दिनों योजनाओं में गड़बड़ी की जांच चल रही है। जिसमें कई लोगों के फंसने की संभावना है। उन्हीं में से किसी के गुर्गों ने जेई को धमकी दी होगी। पुलिस अब धमकी देने वालों व उनके पीछे खड़े रसूखदारों की तलाश में लग गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/buxar/news/criminals-threaten-knapps-je-to-die-in-buxar-127397438.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/
0 Response to "बक्सर में अपराधियों ने दी नप के जेई को जान मारने की धमकी"
Post a Comment