Popular Posts

सरकारी भूमि हड़पने को लेकर फायरिंग से भदवर गांव में दहशत, मासूम को आई चोट

सरकारी भूमि हड़पने को लेकर फायरिंग से भदवर गांव में दहशत, मासूम को आई चोट

भदवर गांव अचानक बुधवार की सरकारी जमीन पर कब्जा करने के विवाद दो पक्ष में झड़प हो गई। जिसमें देखते-देखते गोलियों की तड़तडाहट से पुरा गुंज उठा। ग्रामीण सूत्रों कि मानें तो विवाद गांव के बड़का बंगला के बगल स्थित धोबी टोला में हुआ। विवाद कि आग मंगलवार की शाम से ही शुरू हो गई थी। जब लखी बैठा के द्वारा गांव सरकारी गड्ढ़ा जिसमें सभी लोगों का नाली का पानी गिरता है। उसमें मिट्टी गिरा कर कब्जा किया जाने लगा। जिसका मौखिक विरोध त्रिलोकी बैठा ने किया।

बुधवार की शाम साढ़े पांच बजे फिर मिट्टी गिराकर उस गढ्ढ़े को भरा जाने लगा। जिसके बाद त्रिलोकी बैठा व उनके परिजनों ने रोका तो झड़प शुरू हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे चलने लगे। इसी बीच लखी बैठा के घर किसी ने देशी कट्टा निकाल कर ताबड़तोड़ एक के बाद एक फायरिंग करने लगे। जिसमें एक बच्ची को झर्रा लगने से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जूट गई। डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने कहा कि मामले कि सूचना मिलते ही बगेन थाना पुलिस को भेजा गया है। सूचना यही है कि सरकारी जमीन को एक पक्ष कब्जा कर रहा था। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो मारपीट हुई। एक पक्ष के द्वारा गोलीबारी की सूचना है। हालांकि किसी की गोलीबारी में घायल होने की सूचना पुष्ट नहीं हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/dumranv/news/fearing-firing-on-government-land-panic-in-bhadwar-village-injury-to-innocent-127397428.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/11/

0 Response to "सरकारी भूमि हड़पने को लेकर फायरिंग से भदवर गांव में दहशत, मासूम को आई चोट"

Post a Comment