पीएमसीएच की दो नर्स व बीएमपी का एक जवान कोरोना संक्रमित, धनरुआ में 5 साल की बच्ची समेत चार संक्रमित
पटना में सोमवार को 22 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। पीएमसीएच की दो नर्स भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। पीएमसीएच के संक्रमित डॉक्टरों के संपर्क में आने वाले तीन विभागों के 17 डॉक्टरों और नर्सों की सोमवार को जांच कराई गई है। इसमें सभी डॉक्टरों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। संक्रमित सात डॉक्टरों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। प्राचार्य डॉ. विद्यापति चौधरी ने बताया कि पटना के एक मृत व्यक्ति सुमेश कुमार की जांच कराई गई, उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
उसका शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा था। पीएमसीएच के सभी डॉक्टर, नर्स या फिर कर्मचारियों को कैंपस में रहने के दौरान मास्क अवश्य पहनना है। यदि कोई भी बगैर मास्क कैंपस में मिलेगा तो उससे 100 रुपए का फाइन लेने का प्रावधान किया गया है। वहीं से सैंपल लिया गया था। सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि जगदेवपथ में रहने वाले पारस हॉस्पिटल के डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा 38 साल का बीएमपी-1 का जवान भी संक्रमित मिला है। पालीगंज में 15 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें अधिकतर बुजुर्ग महिलाएं हैं। नौबतपुर की सात महीने की बच्ची और अनीसाबाद का 35 साल का युवक भी संक्रमित हुआ है।
अथमलगोला-पंडारक में 1-1 पॉजिटिव
अथमलगोला व पंडारक प्रखंड में एक-एक कोरोना मरीज मिला है। दोनों की उम्र 25 वर्ष है। बीडीओ रीतिका सहाय ने बताया कि 19 जून को 88 लोगों का सैंपल लिया गया था, जबकि सोमवार को भी 54 लोगों का सैंपल लिया गया है। सोमवार को पॉजिटिव मिले युवक की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के बाद पता लगेगा वह किस क्षेत्र का निवासी है। वही पंडारक के जिस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, इस बारे में बीडीओ पूजा कुमारी को कोई भी जानकारी देर रात तक जिले से उपलब्ध नहीं कराई गई है।
सूरत से लौटने के बाद 14 दिन क्वारेंटाइन सेंटर में रहे, अब हाे गए संक्रमित
धनरुआ के शहरू में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 25 वर्षीय युवक, उसकी 5 साल की बेटी, 40 साल का एक अधेड़ और उसके भाई की 9 साल की बच्ची शामिल है। सभी 27 मई को अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सूरत से लौटे थे। सभी प्रखंड के एक क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिन तक रहे थे। 18 जून को रैंडम जांच के लिए धनरुआ से 62 लोगों का सैंपल लिया गया था, जिसमें चार संक्रमित पाए गए हैं। 13 लोगों की रिपोर्ट फिलहाल पेंडिंग है।
छह मरीजाें ने कोरोना काे हराया
6 काेराेना मरीजों काे स्वस्थ होने पर सोमवार को एनएमसीएच से छुट्टी दे दी गई। इनमें वैशाली का 28 वर्षीय दीपू कुमार, अरवल का 28 वर्षीय ओमप्रकाश शर्मा, सीवान का 25 वर्षीय अभिषेक पटेल, बक्सर की 48 वर्षीय गीता देवी, समस्तीपुर का 24 वर्षीय अमरजीत कुमार साह व बेगूसराय का 40 वर्षीय नागमणि भारद्वाज शामिल है। अबतक अस्पताल से 297 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। फिलहाल 128 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें 68 पॉजिटिव शामिल हैं। 7 मरीजाें को रिकवरी वार्ड में रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/two-pmch-nurses-and-a-bmp-youth-corona-infected-four-including-a-5-year-old-girl-in-dhanrua-127436950.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/23/orig_07_1592856770.jpg
0 Response to "पीएमसीएच की दो नर्स व बीएमपी का एक जवान कोरोना संक्रमित, धनरुआ में 5 साल की बच्ची समेत चार संक्रमित"
Post a Comment