Popular Posts

कैमूर अनलॉक हुआ है, भागा नहीं है कोरोना, फिर मिले दो पॉजिटिव

कैमूर अनलॉक हुआ है, भागा नहीं है कोरोना, फिर मिले दो पॉजिटिव

जिले में फिर कोरोना के दो पॉज़िटिव मरीज मिले हैं। इनमें से एक रामगढ़ क्षेत्र का है जबकि दूसरा दुर्गावती इलाका का है। जो बीते दिनों गैर प्रांत से गांव लौटे हैं। इस तरह से अब जिले में एक्टिव केस बढ़कर 138 पहुंच गया है। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की है। हालाकि इन सबके बीच राहत भरी खबर यह है कि इनमें से अब तक स्वस्थ होकर 121 कोरोना पॉज़िटिव मरीज घर लौट चुके हैं। हालाकि इन्हें होम क्वारेंटाइन रहने की नसीहत दी गई है। मालूम हो कि अनलॉक 1 में जिलेवासियों को और सजगता बरतनी होगी।

जिले में कोरोना पॉज़िटिव मरीजों का ग्राफ लगातार बढ़ ही रहा है। इधर, पॉज़िटिव मिले रहे प्रवासियों की जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है। इधर, जिलेवासियों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने की नसीहत दी जा रही है। नहीं तो आपकी और परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती है। असल में शहर अनलॉक होने के बाद स्थानीय लोग बेपरवाह हो गए हैं। उन्हें ऐसा लग रहा है कि कोरोना अब खत्म हो गया है,लेकिन आमजन की यही बेफिक्री महंगी पड़ सकती है।

बिना मास्क पहने बाहर निकले लोग संक्रमण का आमंत्रण दे रहे
घरों से बाज़ारों में निकलकर बेपरवाह दिख रहे हैं। उधर, प्रशासन भी नियमों का पालन करवाने में दिलचस्प नहीं दिख रहा। बिना मास्क पहने बाहर निकले लोग संक्रमण का आमंत्रण दे रहे हैं। दरअसल शहर अनलॉक होने के बाद मोहनिया बाजार व सार्वजनिक स्थानों पर उमड़ रही भीड़ डराने वाली है। लोगों ने अनलॉक होने को ही कोरोना का खत्म होना मान लिया है।

कोरोना वायरस के पांव गांव स्तर तक बढ़ने से खौफ में हैं लोग
जिलेवासियों को यह बात तो समझ आ गई है कि जिले में कोरोना वायरस के पांव अब गांव स्तर तक बढ़ चुके हैं। ऐसे में संक्रमण का फैलाव बड़ी संख्या में हो सकता है। दरअसल कोरोना संक्रमण का ग्राफ जिले में जिस तरह से लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में जिले के बुद्धिजीवियों के जेहन में एक अहम और गंभीर सवाल यह भी पनप रहा है कि कैमूर जिले में जितने भी प्रवासी जो अब तक आ चुके हैं या आ रहे।

अब जिले में एक्टिव केस हुआ 133:जिले में अब कुल पॉज़िटिवों की संख्या 138 हो गई है। इनमें से अब तक 121 मरीज ठीक हो चुके हैं। इन सभी को घर भेज दिया गया है। हालाकि उन्हें होम क्वारेंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। गुरुवार देर रात व शुक्रवार को दो लोगों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई हैं वे सभी प्रवासी हैं। -डॉ. अरुण कुमार तिवारी, सिविल सर्जन, कैमूर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kaimur is unlocked, Corona has not run, then two positives are found


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/kaimur-is-unlocked-corona-has-not-run-then-two-positives-are-found-127428164.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/20/100_1592608007.jpg

0 Response to "कैमूर अनलॉक हुआ है, भागा नहीं है कोरोना, फिर मिले दो पॉजिटिव"

Post a Comment