नौबतपुर में 11, मसौढ़ी में 5 और बेलछी में 2 संक्रमित, सभी प्रवासी व उनके रिश्तेदार
पटना जिले में 18 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें 11 नौबतपुर, 5 मसौढ़ी और 2 मरीज बेलछी के रहने वाले हैं। बेलछी के दोनों मरीज पीएमसीएच में भर्ती थे। बाकी सभी होम क्वारेंटाइन में थे। लक्षण मिलने पर इनका सैंपल जांच के लिए लिया गया था और सभी की आरएमआरआई में जांच कराई गई। शुक्रवार की रात इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी ने की। उन्होंने बताया कि मसौढ़ी में जो पॉजिटिव मिले हैं, उनमें चार बुजुर्ग और एक 10 साल का बच्चा है।
ये सभी संक्रमित के रिश्तेदार हैं। इनलोगों का रिश्तेदार भी गुजरात से आया था। वहीं नौबतपुर में जो 11 संक्रमित मिले हैं, उनमें एक 26 साल की एक महिला और दो छोटे बच्चे हैं। एक तीन का साल का तो एक पांच साल की बच्ची है। बाकी पुरुष हैं। ये सभी गुजरात से लौटे हैं और सभी होम क्वारेंटाइन में रहे थे। लक्षण मिलने पर इनकी जांच कराई गई।
बेलछी के दोनों मरीज सूरत से लौटे
वहीं पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती दो मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों सर्दी, खांसी, बुखार आदि लक्षण लेकर गुरुवार को पीएमसीएच में भर्ती हुए थे। दोनों मरीज बेलछी के हासपुरा के रहने वाले हैं। दोनों की ट्रैवल हिस्ट्री है। दोनों सूरत से 24 मई को लौटे हैं। सूरत से लौटने के बाद दोनों क्वारेंटाइन सेंटर में थे। शुक्रवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर एनएमसीएच भेज दिया गया। सूरत में दोनों टाइल्स मिस्त्री का काम करते थे। बेलछी में भी दोनों पड़ोसी हैं।
पीएमसीएच में 369 सैंपल की जांच, 18 पॉजिटिव
पीएमसीएच में शुक्रवार को 369 सैंपल की जांच हुई। इसमें पीएमसीएच दो भर्ती मरीज समेत 18 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें में गया का 11 सैंपल, वैशाली का पांच सैंपल शामिल है। दूसरी अोर पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में 28 संदिग्ध मरीज भर्ती है। शुक्रवार को आठ नए मरीज भर्ती हुए हैं।
15 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 19 नए मरीजों का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। वहीं आईजीआईएमएस में शुक्रवार को 381 सैंपल की जांच हुई। इसमें 21 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें एक सासाराम, आठ आरा, 10 कैमूर,एक बक्सर और एक जहानाबाद का सैंपल पॉजिटिव मिला है।
बुद्धा कॉलोनी कंटेनमेंट जोन बनेगा, आज होगी घेराबंदी
बुद्धा कॉलोनी से गुरुवार को कोरोना पॉजेटिव मरीज पाया गया है। यहां कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। सदर एसडीओ तनय सुल्तानिया ने कहा कि बुद्धा कॉलोनी स्थित मुर्गी फॉर्म के पास रहने वाला 57 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।
एनएमसीएच : संदिग्ध कोरोना मरीजों काे भेजा पीएमसीएच
एनएमसीएच में शुक्रवार को केवल काेराेना के पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए। संदिग्ध मरीजाें को पीएमसीएच भेज दिया गया। अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने बताया कि दो दिनों तक आरएमआरआई में सैंपल नहीं भेजने का निर्देश है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/11-infected-in-naubatpur-5-in-drafthi-and-2-in-belchi-all-migrants-and-their-relatives-127379629.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/268050620corona123_1591398977.jpg
0 Response to "नौबतपुर में 11, मसौढ़ी में 5 और बेलछी में 2 संक्रमित, सभी प्रवासी व उनके रिश्तेदार"
Post a Comment