पटना में अमित शाह की बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली के लिए तैयारी पूरी
राजधानी पटना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल रैली की विशेष व्यवस्था की गई है। पटना महानगर में चारों विधानसभा में मंडल स्तर तक हर शक्ति केंद्रों पर लोग बिहार जनसंवाद रैली में शामिल होंगे। महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि चारों विधानसभा में हर बूथ पर एक टीवी स्क्रीन लगाकर 30 से 35 की संख्या में शारीरिक दूरी बनाकर कार्यक्रम को सुना जाएगा। हर बूथ पर मास्क और सेनेटाइजर की व्यवस्था रहेगी। सभी जिला पदाधिकारी अपने शक्ति केंद्रों पर रहेंगे। यह कार्यक्रम महानगर में 450 से भी अधिक स्थानों पर होगा।
इस कार्यक्रम में पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भाजपा प्रदेश कार्यालय में, कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा राजा कम्युनिटी हॉल अशोक नगर कंकड़बाग रोड नंबर 1, दीघा विधायक संजीव चौरसिया अम्बेडकर काॅलोनी, यारपुर में जबकि बांकीपुर विधायक नितिन नवीन फ्रेजर रोड शक्ति केंद्र, बंदर बगीचा अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रैली में शरीक होंगे। भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आशुतोष कुमार शाही ने बताया वर्चुअल रैली में राज्य के 8 हजार से ज्यादा पूर्व सैनिक शामिल होंगे।
जदयू का कार्यक्रम पहले से तय, गलती तो राजद की: त्यागी
जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि हमारी पार्टी किसी राजनीतिक दल के कार्यक्रम के प्रत्युत्तर में कार्यक्रम नहीं करती है। जिलों में जदयू पदाधिकारियों के साथ बातचीत का कार्यक्रम पहले से तय है। मुख्यमंत्री रविवार को भी मुख्यमंत्री रविवार को भी पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य में कोरोना वायरस संकट के दौरान सरकार द्वारा किए जा रहे कामकाज पर फीडबैक लेंगे, ताकि व्यवस्था को और भी दुरुस्त किया जा सके। इसमें गलत क्या है? गलती तो राजद ने की है जिसने भाजपा के जवाब में जानबूझकर उसी तिथि को अपने कार्यक्रम घोषित किए हैं।
गरीबों को मदद के बदले राजनीति कर रही भाजपा
भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, भाकपा माले राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह व माकपा राज्य सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि सरकार करोड़ों गरीब-मजदूरों के जीवन-जीविका को खतरे में डालकर वर्चुअल रैली कर रही है। इसलिए हम विरोध कर विश्वासघात व धिक्कार दिवस मना रहे हैं।
कांग्रेस भी करेगी रैली का विरोध, उड़ाएंगे गुब्बारा
भाजपा की वर्चुअल रैली का कांग्रेस भी विरोध करेगी। युवा कांग्रेसियों ने काला गुब्बारा उड़ाने की योजना बनाई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने कहा कि एक तरफ देश का गरीब मजदूर वर्ग दो वक्त की रोटी के लिए तड़प रहा है वहीं दूसरी तरफ भाजपा सत्ता का खेल खेलने में व्यस्त है।
राबड़ी ने सरकार से पूछा- क्या डिजिटली मुंह दिखाओगे?
पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने केंद्र सरकार से पूछा- क्या थोड़ा भी शर्माओगे? क्या डिजिटली मुंह दिखाओगे? मजदूरों की मौत, दुःख तकलीफों पर कौन ध्यान देगा? उन्होंने कहा- सोयी सरकार चुनावी रैली के लिए जागी है। हमें श्रमिकों के दुःख-दर्द को बांटना है। सत्ता के भूखों को कड़ा सबक सिखाना है।
खाली है गरीबों की प्याली, बजाएंगे हम सब थाली : तेजप्रताप
तेजप्रताप यादव ने ट्वीटर पर लिखा है- तुम्हारे आंखों पर पड़ी है रैला-रैली की जाली, तब-जब खाली है गरीबों की प्याली, कल 11 बजे बजाएंगे हम सब थाली, क्योंकि बिहारी श्रमिकों को दिया है तुमने गाली। भाजपा अध्यक्ष की 7 जून को वर्चुअल रैली का विरोध जताते हुए तेजप्रताप ने ये बातें लिखी हैं। राजद 7 जून को थाली पीटकर भाजपा के चुनावी शंखनाद की हवा निकालने की कोशिश करेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/preparations-complete-for-amit-shahs-bihar-mass-democracy-virtual-rally-in-patna-127383322.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/07/26806062006-06ashish2_1591483368.jpg
0 Response to "पटना में अमित शाह की बिहार जनसंवाद वर्चुअल रैली के लिए तैयारी पूरी"
Post a Comment