Popular Posts

नालों पर बने 41 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई मकान भी ताेड़े, बारिश के बाद भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

नालों पर बने 41 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई मकान भी ताेड़े, बारिश के बाद भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

बारिश के बावजूद शुक्रवार काे नालों से अतिक्रमण हटाया गया। 41 अवैध निर्माण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। डीएम कुमार रवि ने कहा कि कोई भी प्रशासनिक कार्य में बाधा डालेगा ताे उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने सदर अंचल के महुली नाले पर अवैध रूप से बनाए गए 21 भवनों के अतिक्रमित भाग को तोड़ दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया तो मौके पर मौजूद दंडाधिकारी व पुलिस बल ने उन्हें शांत करा दिया।

कंकड़बाग अंचल में बाइपास नाला के बहाव को बाधामुक्त बनाने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रशासन व नगर निगम की टीम ने पल्स इमरजेंसी हॉस्पिटल से जगनपुरा के बीच नाले से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान बाइपास नाले पर बनाई गई तीन स्थायी पुलिया को हटा दिया गया। साथ ही, नाले से गाद व मिट्टी को हटाया गया, जिससे नाले में पानी का प्रवाह तेज हो गया है। अब सिल्ट के उठाव का कार्य जल्द पूरा कराना होगा।
कुर्जी नाले पर बने दो मकानों पर चला बुलडोजर :
पाटलिपुत्र अंचल में कुर्जी नाला पुल के पास अभियान चलाया गया। यहां दो मकानों के अतिक्रमित भाग को तोड़ा गया। दोनों मकान दो मंजिला थे, जिनका भाग नाला के दायरे में आ रहा था। साथ ही, एक मकान की चहारदीवारी को भी नाला की जमीन पर बना पाया गया। उसे भी तोड़ कर हटा दिया गया। इसके अलावा छोटी-छोटी संरचना को भी हटाया गया। पटना सिटी अंचल व अजीमाबाद अंचल में
प्रेम कुंज संप हाउस के पास नालों पर से स्थायी व अस्थायी कई छोटी-छोटी संरचना को हटाया गया।
दानापुर से भी हटाया अतिक्रमण
दानापुर नगर परिषद के तहत मुबारकपुर ताराचक में नाले पर बने छह घर व दीवार को तोड़ा गया। डीएम ने कहा कि अभियान लगातार जारी है। इस अभियान को अधिक तेज व प्रभावी बनाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रशासन ने ढांचा गिराने पर हुए खर्च की वसूली का भी निर्णय लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीएम ने कहा कि अभियान लगातार जारी है। इस अभियान को अधिक तेज व प्रभावी बनाया जाएगा।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/bulldozers-run-on-41-illegal-constructions-on-the-drains-many-houses-also-towed-remove-encroachment-campaign-even-after-rain-127379630.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/06/06/268tranfer-app080657img-20200605-wa0012_1591399110.jpg

0 Response to "नालों पर बने 41 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कई मकान भी ताेड़े, बारिश के बाद भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान"

Post a Comment