कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब घर-घर मास्क व साबुन बांटेंगे मुखिया
अब वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए ग्राम पंचायतों के माध्यम से पूरे पंचायत के घर-घर में मास्क व साबुन बांटा जाएगा। इसके लिए सरकार ने पंचम राज्य वित्त आयोग की मद से ग्राम पंचायतों को मास्क व साबुन क्रय करने का निर्देश दिया है।
पंचायत के हर घर को प्रत्येक रविवार को चार मास्क व एक साबुन उपलब्ध कराने को कहा है। साबुन अधिकतम 20 रुपए कीमत वाली तथा मास्क भी 20 रुपए से कम की नहीं होगी। यानि एक परिवार पर 100 रुपए खर्च किए जाएंगे। मास्क की खरीदारी स्थानीय बाजार से की जाएगी। ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
साबुन व मास्क के वितरण में पूरा खुलापन व पारदर्शिता बरती जाएगी। इसकी जानकारी पूरे पंचायत के
लोगों तक पहुंचे, इसके लिए लगातार तीन दिनों तक लाउडस्पीकर से प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया गया है। सरकार के इस निर्णय का अनुपालन जिला पंचायती राज पदाधिकारी व संबंधित क्षेत्र के बीडीओ लगातार करेंगे।
जीविका दीदियों और खादी भंडार सेमास्क खरीदकर लोगों में बांटा जाएगा
ग्राम पंचायत मास्क की खरीदारी जीविका संगठनों या खादी भंडार से करेगी। यदि जीविका व खादी भंडारों द्वारा पूरी मात्रा में मास्क उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो वैसी स्थिति में ग्राम पंचायतें स्थानीय स्तर पर मास्क तैयार कराएगी। जिससे पंचायत का एक भी परिवार इससे वंचित नहीं रहंे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/chiefs-will-now-distribute-door-to-door-masks-and-soaps-to-prevent-corona-epidemic-127294274.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब घर-घर मास्क व साबुन बांटेंगे मुखिया"
Post a Comment