बीओआई ने एसपी को दिया सेनेटाइजर और मास्क
बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक नकूल बहेरा ने पुलिस अधीक्षक नवीन चंद्र झा को पांच सौ बोतल सेनेटाइजर व एक हजार मास्क दिया। कोरोना वायरस को लेकर लागू लॉकडाउन में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे कोरोना वाॅरियर्स व पुलिस बल की सुरक्षा के मद्देनजर सेनेटाइजर व मास्क दिया। मौके पर पुलिस कप्तान ने बैंक के इस पहल की जमकर सराहना की। मौके पर बैंक आंचलिक कार्यालय, मुजफ्फरपुर के विपणन पदाधिकारी दीपक चौरसिया, स्थानीय शाखा प्रबंधक सुमित कुमार, अजय कुमार उपस्थित थे।
उधर, रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के इस्लामपुर वार्ड संख्या 8 में इस्लामपुर समाज सेवा समिति के द्वारा जरूरतमंद परिवार के लोगो के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष मो. जफर आलम उर्फ टिंकू मियां के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस्लामपुर, गांधीनगर व अहिरवा टोला में चिन्हित किये गये कुल 125 परिवार के लोगों के बीच राशन व नगद सहायता राशि भी दी गयी। समिति के अध्यक्ष टिंकू मियां ने बताया कि लॉकडाउन के कारण कई परिवारों के सामने खाने-पीने की समस्या हो गयी है, पूरे नगर
परिषद क्षेत्र में अधिक गरीबों की बस्ती इसी क्षेत्र में है।
यहां कई ऐसे परिवार है जिनको खाने पीने की समस्या आ गई है। टिंकू मियां ने बताया कि समिति के कार्यकर्ताओं ने आपसी सहयोग से राशि जमा कर राहत का पैकेट वितरण करवाया है, जिसमें चावल, दाल, आलू, प्याज, सोयाबिन, चूड़ा आदि का वितरण किया गया है। मौके पर अफरोज आलम, एकरामुल हक उर्फ जुमन, मो. आमीर, खालिकरसीद, ललन साह, मो. इमाम सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/boi-gave-sp-a-mask-and-a-mask-127294284.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "बीओआई ने एसपी को दिया सेनेटाइजर और मास्क"
Post a Comment