Popular Posts

चिकना-केवटना रोड पर डंपर की ठोकर से बच्चे की मौत, एक जख्मी

चिकना-केवटना रोड पर डंपर की ठोकर से बच्चे की मौत, एक जख्मी

थाना क्षेत्र के चिकना-केवटना रोड में डंपर की ठोकर से एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। मंगलवार के सुबह चिकना-खोपा मुख्य सड़क पर केवटना डाक घर के निकट डंपर की ठोकर से साइकिल सवार एक बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए दरभंगा ले जाया जा रहा था। लेकिन, रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। डंपर चालक गाड़ी छोड़ फरार हो गया, वहीं खलासी को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे पुअनि मिथिलेश कुमार ने गाड़ी को स्थानीय चौकीदार की सुरक्षा में रख दिया और खलासी को अपने कब्जे में लेकर उसे थाने पर ले आया। वहीं घायल संजीव कुमार का इलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक सीज कर लिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
घटना स्थल पर जांच करते पदाधिकारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/child-dies-of-dumper-on-chikna-kewatna-road-one-injured-127294319.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/273120520madhu10_1589304240.jpg

0 Response to "चिकना-केवटना रोड पर डंपर की ठोकर से बच्चे की मौत, एक जख्मी"

Post a Comment