दीप गांव में दो पक्षों में झड़प मामले में 4 नामजद, 300 अज्ञात पर प्राथमिकी
झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव में चार नामजद व 300 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। यह कांड थानाध्यक्ष केपी सिंह के लिखित आवेदन पर दर्ज हुई। लोगों को लॉकडाउन तोड़ने, सरकारी आदेश का उल्लंघन करने, भीड़ लगाने, हिंसक हमला करने समेत अन्य धाराओं में दोषी मानते हुए मामला दर्ज किया गया है। नामजद अभियुक्तों में मो. साकिब पमरिया, मो. अमजद पमरिया, वीरेंद्र राय एवं रोहित ठाकुर हैं। पत्थरबाजी की घटना में थानाध्यक्ष को भी पत्थर लगा था। फिलहाल इलाज के बाद थानाध्यक्ष ठीक है। पत्थरबाजी में संजय ठाकुर बुरी तरह घायल हो गया थे। जिसे डीएमसीएच भेज दिया गया है। बवाल के बाद रात में दोनों समुदाय के लोगों के बीच सुलह के लिए बैठक भी हुई।
जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट
बाबूबरही| दो पक्षों के बीच मारपीट को लेकर की प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना क्षेत्र के रौआही गांव में दो पक्षों के बीच पूर्व के रंजिश व जमीन मामला को लेकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से लोग जख्मी हो गए। विद्यानंद यादव द्वारा िनोद यादव सहित पांच अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वहीं दूसरे पक्ष के विनोद यादवा के फर्द बयान पर विद्यानंद यादव सहित अन्य 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/4-named-in-two-sides-clash-in-deep-village-fir-on-300-unknown-127294322.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "दीप गांव में दो पक्षों में झड़प मामले में 4 नामजद, 300 अज्ञात पर प्राथमिकी"
Post a Comment