Popular Posts

आज ठाणे से श्रमिकों को लेकर चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कल पहुंचेगी मधुबनी

आज ठाणे से श्रमिकों को लेकर चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कल पहुंचेगी मधुबनी

बुधवार व गुरुवार को मुंबई के ठाणे जंक्शन से श्रमिकों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन मधुबनी पहुंचेगी। मंगलवार को इसके लिए साफ-सफाई सहित अन्य बातों का जायजा लेने के लिए डीएम, एसपी व सदर एसडीओ सहित कई अन्य अधिकारियों ने स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक जगदंबा प्रसाद, वाणिज्य निरीक्षक देवेन्द्र मंडल, एएसएम संजीत कामत व आरपीएफ कर्मी विजय कुमार मौजूद थे। डीएम ने अधिकारियों के साथ प्लेटफॉर्म व संपूर्ण स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। वहीं स्टेशन परिसर का पूर्ण सेनेटाइज कराए जाने का निर्देश दिया। प्लेटफॉर्म से बाहर निकलने के लिए केवल एक गेट को खुला रखने का निर्देश दिया। साथ ही स्टेशन से बाहर निकलने के अन्य सभी मार्गों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किए जाने का निर्देश दिया है। बाहरी किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते डीएम, एसपी, सदर एसडीओ व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/today-workers-special-train-will-run-with-workers-from-thane-madhubani-will-arrive-tomorrow-127294317.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/orig_app06053712052020062134_1589304126.jpg

0 Response to "आज ठाणे से श्रमिकों को लेकर चलेगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, कल पहुंचेगी मधुबनी"

Post a Comment