प्रत्येक रविवार को चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान
10 May, 2020
Comment
लोशघानी पंचायत में प्रत्येक रविवार को शिवनगर गांव के टोले-मुहल्ले में सामाजिक कार्यकर्ता पारसनाथ सहाय स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते शारीरिक दूरी का पालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता पारसनाथ सहाय एवं राष्ट्र सेवा दल के पूर्व प्रदेश सचिव सच्चिदानंद प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान के साथ-साथ कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना प्रकोप खत्म नहीं हो जाता सफाई अभियान चलता रहेगा। सफाई अभियान में सच्चिदानंद प्रसाद सिंह, पारसनाथ सहाय, कन्हैया कुमार, विकास कुमार, प्रमोद मंडल समेत अन्य युवा श्रमदान कर सहयोग करते हुए स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/cleanliness-campaign-being-run-every-sunday-127288363.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/dbcl2721589111564011lkr_1589130521.jpg
0 Response to "प्रत्येक रविवार को चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान"
Post a Comment