Popular Posts

प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत गांव में ही दिया जा रहा है कार्य

प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत गांव में ही दिया जा रहा है कार्य

प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिल्लो में मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूर को कार्य में लगाया जा रहा है। ग्राम पंचायत बिल्लो के परसावां ग्राम में सरयुग महतो के खेत के सामने पुल और पक्की बांध का निर्माण कार्य के साथ-साथ मिट्टी का कार्य भी किया जा रहा है। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मजदूर कार्य कर रहे हैं। यहां पुल एवं बांध के निर्माण में कुल 9 लाख 61 हजार 845 राशि में श्रम में 1 लाख 04 हजार 510 रुपये एवं सामग्री में 8 लाख 56 हजार 900 रुपये खर्च किया जाएगा। कुल 194 मानव कार्य दिवस है। कार्य एजेंसी ग्राम पंचायती राज बिल्लो के द्वारा कार्य करवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेनेटाइज करते नप कर्मी एवं मौजूद नप सभापति।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/migrant-laborers-are-being-given-work-under-the-mnrega-scheme-in-the-village-itself-127288366.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/orig_dbcl272158910885729_1589130663.jpg

0 Response to "प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत गांव में ही दिया जा रहा है कार्य"

Post a Comment