क्वारेंटाइन सेंटर वलीपुर में मजदूरों को सिखा रहे योग
मिश्री प्रसाद आदर्श मध्य विद्यालय वलीपुर क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे हुए दूसरे राज्यो से लौटे प्रवासी मजदूरों को स्वस्थ रहने और तनाव से मुक्ति को लेकर योग सिखाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के आलोक में दूसरे राज्यों से आए हुए प्रवासी मजदूरों को इस क्वेरेटाइन सेंटर में सुबह में स्वस्थ रहने और तनाव से मुक्त करने को लेकर योग सिखाया जा रहा है। जिससे इन मजदूरों का स्वास्थ्य तंदुरुस्त रह सके। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इन सभी मजदूरों को विभिन्न तरह के योगासन सिखाया जा रहा है। जिस तरह से हाथ धोना और मास्क लगाना अनिवार्य है उसी तरह योग से भी कोरोना वायरस को खत्म करने में काफी मददगार हो सकता है। योग से आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है। यहो रह रहे सभी प्रवासी मजदूर नियम के तहत योग करने में समय दे रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/lakhisarai/news/teachers-are-teaching-yoga-in-quarantine-center-valipur-127288360.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/10/dbcl272158910883108lkr_1589130343.jpg
0 Response to "क्वारेंटाइन सेंटर वलीपुर में मजदूरों को सिखा रहे योग"
Post a Comment