Popular Posts

मजलिसपुर चौक पर एक घंटे सड़क किया जाम

मजलिसपुर चौक पर एक घंटे सड़क किया जाम

बुधवार को प्रखंड के मध्य विद्यालय मजलिसपुर क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को नाश्ते में सूखा चूड़ा, मुढ़ी व चना मिलने पर मजदूर आग बबूला हो उठे। इस दौरान श्रमिकोंने सेंटर से बाहर निकलकर मजलिसपुर- पलासी मुख्य सड़क पर सड़क जामकर घंटो हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया।

एक घंटा तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मजदूर मदन लाल मंडल, सावन कुमार, राजेश मंडल, विनय मंडल ने बताया कि सरकार से मिलने वाली सुविधाओं से हम प्रवासियों को वंचित किया जा रहा है। मजदूरों का कहना है कि सरकार एक प्रवासी मजदूर के लिए खाना व नास्ता के लिए 300 रूपए निधार्रित किया है। लेकिन सेंटर में कुव्यवस्था का आलम यह है कि 100 रूपए का भी खाना नहीं दिया जा रहा है। यहां तक मैन्यू के अनुसार तो खाना बनता ही नहीं है।

पेट भरकर भी भोजन नहीं दिया जाता है। इससे से अच्छा होता हमलोग घर में रहते है। लेकिन घर वाले भी घर में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। इधर, हंगामा की सूचना मिलते ही पूर्व प्रमुख सदानंद यादव तथा पलासी एसएचओ ओमप्रकाश ने घटना स्थल पर पहुंचकर मजदूरों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पूर्व प्रमुख ने व्यवस्था में सुधार की बात कह कर हंगामा शांत कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One hour road jammed at Majlispur chowk


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/one-hour-road-jammed-at-majlispur-chowk-127321844.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/1_1589996955.jpg

0 Response to "मजलिसपुर चौक पर एक घंटे सड़क किया जाम"

Post a Comment