Popular Posts

चूड़ा-मूढ़ी व सूखा चना देख खवासपुर में भूख हड़ताल पर बैठे प्रवासी, पलासी में सड़काें पर उतरे मजदूर

चूड़ा-मूढ़ी व सूखा चना देख खवासपुर में भूख हड़ताल पर बैठे प्रवासी, पलासी में सड़काें पर उतरे मजदूर

क्वारेंटाइन सेंटर में कुव्यवस्था काे लेकर प्रवासी मजदूरों का जगह-जगह पर हंगामा जारी है। मजदूर प्रशासन पर खाना नहीं देने औरअन्य सुविधाओसे वंचित किए जाने पर विराेध प्रदर्शन कर रहे हैं। फारबिसगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खवासपुर में क्वारेंटाइन सेंटर पर कुव्यवस्था के खिलाफ प्रवासियों ने ने भूख हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया।

वहीं मध्य विद्यालय मजलिसपुर क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को नाश्ते में सूखा चूड़ा, मुढ़ी व चना मिलने पर मजदूर आग बबूला हो उठे औरश्रमिकोंने सेंटर से बाहर निकलकर मजलिसपुर- पलासी मुख्य सड़क पर सड़क जाम कर हंगामा किया। खवासपुर में सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पीएचडी विभाग से शौचालय एवं चापाकल की व्यवस्था करने के साथ समय पर खाना उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रवासियों ने हड़ताल को समाप्त किया। भूख हड़ताल पर बैठे प्रवासियाें की मांग थी जब तक जिला पदाधिकारी इस सेंटर पर आकर यहां की व्यवस्था को सुधार का अाश्वासन नहीं देंगे तबतक हमलाेग भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।

भूख हड़ताल की सूचना पाकर अभाविप के जिला संयोजक दीपक कुमार मंडल सहित सामाजिक कार्यकर्ता अशोक नाथ झा भूख हड़ताल पर बैठे लोगों से मिलकर उनकी सारी समस्याएं सुनी और समाधान के लिए फारबिसगंज प्रखंड के अंचलाधिकारी एव प्रखंड विकास पदाधिकारी को दूरभाष पर सूचना देकर अभिलंब व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।

प्रवासियों को खुले में शाैच के लिए जाना पड़ता है बाहर

क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे मोहम्मद मजहर आलम, माजिद असलम व अन्य ने बताया कि यहां एकमात्र चापाकल और दो शौचालय है। जबकि यहां पर 126 लोग रह रहे हैं। नाश्ता और खाना भी समय पर नही मिलता है। शौचालय नहीं होने के कारण हम लोगों को शाैच के लिए बाहर जाना पड़ता है। बाहर जाने के बाद आस-पड़ोस के ग्रामीणों द्वारा हम लोगों को भद्दी भद्दी गालियां दी जाती है।

आखिर हम लोगों का गुनाह क्या है। हम लोगों का घर परिवार इसी समाज मुहल्ले में है इसके बावजूद हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार हो रहा है। जो परेशानी हम लोगों को बाहर रहने में हो रही थी, उससे कई गुना ज्यादा परेशानी अभी हम लोगों को सेंटर पर रहने में हो रही है।

विद्यालय में कमरे की कमी होने के कारण हम लोगों को बरामदे पर सोना पड़ रहा है। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का सही से पालन नहीं हो पा रहा है। हम लोगों की अभी तक मेडिकल जांच भी नहीं की गई है। इसलिए हमलोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल किया है। मौके पर उपस्थित ग्रामीण मोहम्मद मुन्ना, मोहम्मद आजाद, नूर मोहम्मद,इत्यादि लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrants sitting on hunger strike in Khawaspur after seeing Chuda, Mudhi and dry gram, laborers came out on the streets in Palasi


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/migrants-sitting-on-hunger-strike-in-khawaspur-after-seeing-chuda-mudhi-and-dry-gram-laborers-came-out-on-the-streets-in-palasi-127321826.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/1_1589996756.jpg

0 Response to "चूड़ा-मूढ़ी व सूखा चना देख खवासपुर में भूख हड़ताल पर बैठे प्रवासी, पलासी में सड़काें पर उतरे मजदूर"

Post a Comment