ईद पर होने वाले 15 करोड़ के कारोबार को किया डाउन
प्रखंड मुख्यालय एवं नगर निकाय में कपड़े दुकान नहीं खाेलने के डीएम के आदेश के बाद माह ए रमजान में फारबिसगंज के कपड़ा व्यवसायियों को तगड़ा झटका दिया है। बंपर दुकानदारी करने की मंशा पाल रखे व्यापारियों काे इस बार बोहनी के भी लाले पड़ गए हैं।
लॉकडाउन ने ईद पर होने वाले 15 करोड़ के कारोबार को लॉक करके डाउन कर दिया है। रेडीमेड कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, कॉस्मेटिक व्यवसाय को जोर का झटका लगा है। त्योहार सिर पर है लेकिन दुकानों के खुलने, खरीदारी के बारे में कोई आशा बंधती नहीं दिख रही।
करोड़ों का माल दुकानों में डंप है, जबकि कुछ माल ट्रांसपोर्ट में भी फंसे हैं। दुकानदार अपनी पूंजी फंसाकर हाथ मलने पर विवश हैं।
दुकान खोलने की प्रशासन से नहीं मिली अनुमति ताे कराेड़ाें का माल हाेगा डंप
माह ए रमजान कपड़ा व्यवसाय के लिए बेहद अहम माना जाता है। प्रत्येक मुस्लिम परिवार में कपड़ाें की खरीदारी होती है। नए वेरायटी व डिजाइन के कपड़ों का स्टोर करने वाले व्यवसायियों को लॉकडाउन ने तगड़ा झटका दे दिया। प्रमुख कपड़ा व्यवसायी कहना है रमजान में व्यवसाय के लिए उन्होंने 40 से 45 लाख का माल उन्होंने स्टोर किया था।
माल के बंडल खोलने का अवसर भी नहीं मिला। दुकानें खोलने की अनुमति नहीं मिली तो सारा माल डंप रह जाएगा। ईद में रेडिमेड कपड़ों, जूता चप्पल एवं श्रृंगार की खूब बिक्री होती थी पर इस बार बाजार की एक भी दुकाने नहीं खुल रही है। वहीं रमजान को लेकर फलों के दामों में काफी इजाफा हुआ है।
त्योहार अपने-अपने घरों में ही मनाने की तैयारी चल रही है। मध्यमवर्ग और छोटे तबके के लोगों के कारोबार ताे ठप हैं।
25 मई को ईद की संभावना 22 को अलविदा का जुमा
ईद त्योहार 25 मई को होने की संभावना है। 22 मई को अलविदा का जुम्मा है। ईद त्योहार में बाजार में काफी चहल पहल रहती थी। रमजान के पाक महीने में राेजेदार एक महीने तक रोजा रखते हैं, जिसमें फलाें की बिक्री खूब हाेती है। शहर के सदर रोड सहित अन्य चौक पर खास रौनक देखने को मिलती है लेकिन इस बार कोरोना की वजह से लोग घर से निकल नहीं रहे हैं।
बजार तो खुल गए हैं लेकिन बजार से रौनक गायब है। जरूरत भर ही लोग निकल रहे हैं, लोगों का कहना है कि लॉकडाउन का वो पूरी तरह से पालन कर रहे हैं। खजूर, फल या सेवइयों के खरीदार कम दिख रहे हैं। लोकल हाे या फिर ब्रांडेड सभी सेवईयांे की यहां डिमांड हाेती थी।
रोजेदारों का कहना है कि अल्लाह से हम दुआ कर रहे है कि इस खतरनाक वायरस से हमारे मुल्क समेत पूरी दुनिया को मिले छुटकारा और जिंदगी फिर से पटरी पर दौड़ने लगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/forbesganj/news/business-worth-15-crores-to-be-down-on-eid-127321858.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/1_1589997220.jpg
0 Response to "ईद पर होने वाले 15 करोड़ के कारोबार को किया डाउन"
Post a Comment