Popular Posts

परदेस से आए प्रखंड के मजदूरों को क्वारेंटाइन करने में अधिकारी फेल, सभी आराम से खिसक ले रहे घर

परदेस से आए प्रखंड के मजदूरों को क्वारेंटाइन करने में अधिकारी फेल, सभी आराम से खिसक ले रहे घर

ढाका प्रखंड में बाहर के प्रदेशों से पहुंच रहे प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन कराने को लेकर प्रशासनिक महकमा विफल दिख रहा है। विभिन्न संसाधनों से ढाका पहुंच रहे मजदूरों अनुमंडलीय अस्पताल में स्क्रीनिंग कराने के बाद अपने पंचायत क्वारेंटाइन सेंटर जाने की सलाह दे छोड़ दिया जा रहा है। यह सिलसिला रविवार से ही लगातार जारी है। पैदल ही अपने पंचायतों को जा रहे मजदूरों ने पूछने पर बताया कि ढाका में स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें अपने पंचायत में जाने का निर्देश दिया गया। इस चिलचिलाती धूप में भूखे प्यासे वे पैदल ही अपने घर जाने को विवश हैं। ऐसे में तो घर पहुंचने से पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ सकती है।
मंगलवार को दिन के 1.30 बजे आधा दर्जन प्रवासी मजदूर ढाका से पैदल ही अपने घरों को जा रहे थे। उनमें से तीन जमुआ पंचायत के तो तीन मलकौनिया के तो एक पचपकड़ी पंचायत का था। बीडीओ शशिप्रकाश ने बताया कि मजदूरों को प्रखंड स्तर पर क्वारेंटाइन करने के लिए कुल छः सेंटर बनाए गए थे। पर सब के सब फुल हो चुके हैं। ढाका के सभी केन्द्रों पर करीब छः सौ लोग रह रहे हैं। इसलिए अब हम लोगों को पंचायत क्वारेंटाइन सेंटर पर रखने को बाध्य हैं। बड़ी समस्या यह है कि पंचायत क्वारेंटाइन सेंटरों पर प्रतिनियुक्त कर्मी वहां से गायब रह रहे हैं। वहां से उन प्रवासियों का घर नजदीक होता है। इसलिए वे आराम से रातों में अपने घर भी निकल जाते हैं और कुछ के तो परिजनों का भी वहां आना जाना लगा रहता है। कुछ लोगों का कहना है कि यदि प्रशासनिक स्तर पर पहल कर इन्हें पंचायत परिवर्तित दूसरे पंचायतों में रखा जाए तो यह समस्या नहीं होगी। प्रखंड के कई हाई स्कूल भी अबतक खाली पड़े हैं। ऐसे में उन्हें भी बड़ा क्वारेंटाइन सेंटर बनाया जा सकता है। पर अधिकारी सिर्फ खानापूर्ती में लगे हुए हैं। ऐसे में काेराेना के खिलाफ जारी युद्ध को कैसे जीता जा सकता है। अभी तो 30 प्रतिशत लोग भी अपने घर नहीं लौट पाए हैं।
पूर्व विधायक ने संग्रामपुर क्वारेंटाइन सेंटर पर बांटा सामान

संग्रामपुर में सामग्री का वितरण करते पूर्व विधायक।
संग्रामपुर में सामग्री का वितरण करते पूर्व विधायक।

संग्रामपुर| बीआरसी स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के बीच पूर्व विधायक राजन तिवारी ने चटाई, बाल्टी, लुंगी, मग, मच्छरदानी, गंजी, ब्रश,पेस्ट, ग्लास, बिछावन का चादर, तकिया आदि जरूरी सामान बांटा। वितरण के बाद श्रीतिवारी ने सभी क्वारेंटाइन किए गए लोगों को खुद भोजन परोसकर खिलाया और उनसे व्यवस्था के बारे में जाना।
सभी लोगों ने एक स्वर भोजन व अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि उन्हें सातों दिन बदल बदलकर पौष्टिक आहार मिलता है जिसमे पोहा,चना,हलुआ,खीर,अंडा,आदि मिलता रहता है। पूर्व विधायक ने कहा कि 117 लोगों के बीच सामग्रियों का वितरण किया गया है। दमड़ी अशर्फी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर पर कुछ लोगों में आपसी मतभेद के कारण विवाद हो गया था जिसको विधायक ने समझाकर दूर किया और उन्हें एक दूसरे के गले मिलाकर एक साथ सहयोग व प्रेम से रहने की सलाह दिया। साथ ही उन्होंने बीआरसी केंद्र पर क्वारेंटाइन किए गए लोगों के बीच खेले गए मैच में विजेता टीम को शील्ड दिया।
क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासी सीख रहे हैं योग
केसरिया |
हाईस्कूल परिसर में बने क्वारेंटाइन सेंटर पर प्रवासियों को योग सिखाया जा रहा है। शारीरिक शिक्षक चितरंजन पांडेय ने बताया कि क्‍वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम विलोम सहित सिखाया जा रहा है। केन्द्र पर प्रतिनियुक्त शिक्षक मो रहीमुद्दीन ने बताया कि यहां करीब 50 प्रवासी रह रहे हैं। सभी को सुबह नियमित रूप से योगा सिखाया जा रहा है। मौके पर आनंद प्रकाश सिंह, प्रयाग साह, राजन कुमार, मनीष चन्द्र दत्त, उमेश कुमार, संजय कुमार, रविशंकर गुप्ता, अशोक पासवान प्रतिनियुक्त हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चिलचिलाती धूप में घर जा रहे हरियाणा व बेंगलुरू से आए प्रवासी।
केसरिया हाई स्कूल के क्वारेंटाइन सेंटर पर योग करते मजदूर।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/officers-fail-to-quarantine-the-workers-of-the-block-who-came-from-pardes-all-the-houses-are-slipping-away-127294280.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/app03051412052020035904_1589302535.jpg

0 Response to "परदेस से आए प्रखंड के मजदूरों को क्वारेंटाइन करने में अधिकारी फेल, सभी आराम से खिसक ले रहे घर"

Post a Comment