Popular Posts

वीरगंज में मिले 39 नए कोरोना पाॅजिटिव शाम आठ बजे से लगा दिया गया कर्फ्यू

वीरगंज में मिले 39 नए कोरोना पाॅजिटिव शाम आठ बजे से लगा दिया गया कर्फ्यू

वीरगंज नेपाल में पुनः 39 कोरोना मरीज पाए जाने के बाद वीरगंज रक्सौल सहित पुरे सीमाई क्षेत्र के लोगों मे दहशत व्याप्त है। जिसमें 10 पत्रकार भी शामिल है। नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल के अधीक्षक डा मदन उपाध्याय ने बताया कि पिछले दिनों एक ही परिवार के 17 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके सम्पर्क में रहनेवाले संभावित 735 लोगों का सैम्पल टेस्ट के लिए काठमांडू भेजा गया था।
जिसमें से दो सौ लोगों का टेस्ट रिर्पोट आ गया है। जिनमें से 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल कज आइसोलेशन वार्ड में ले जाने की तैयारी की जा रही है। ये सभी लोग पिछले दिनों मरकज से आने वाले संदिग्ध संक्रमित लोगों के सम्पर्क में थे। कोरोना संक्रमण मरीजों में वीरगंज के वार्ड नंबर 16 नगवा के 4, छिपहरमाई गांवपालिका के 11 के साथ शेष वीरगंज के वार्ड नंबर 1,2,3 और 26 के निवासी शामिल है। जबकि इसके पूर्व से ही वीरगंज के 27 कोरोना मरीज नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती है। नया 39 मरीज पाए जाने के बाद वीरगंज में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 66 और पूरे नेपाल में कोरोना मरीजों की संख्या 191 पहुंच गयी है। वीरगंज प्रशासन द्वारा नगवा, छपकैया, घुसुकपुर, छिपहरमाई गांवपालिका के अतिरिक्त मरीजों के घर को भी सील कर दिया गया और उनके परिजनों का भी सेम्पल जांच के लिए भेजा गया है। पत्रकारों के कार्यालय को भी सील करने की तैयारी हो रही है। वीरगंज में मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से न केवल वीरगंज बल्कि सीमा से बिल्कुल सटे रक्सौल वासियों में दहशत है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नारायणी उपक्षेत्रीय अस्पताल।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/curfew-imposed-in-virgunj-39-new-corona-positive-since-8-pm-127294272.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/app04051812052020045909_1589301776.jpg

0 Response to "वीरगंज में मिले 39 नए कोरोना पाॅजिटिव शाम आठ बजे से लगा दिया गया कर्फ्यू"

Post a Comment