डीएम ने चंद्रहिया पंचायत के लोगों के बीच मास्क व साबुन का किया वितरण
मोतिहारी सदर प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत चंद्रहिया में मंगलवार को डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने ग्रामीणों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया। पंचायती राज विभाग से प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में कोविड 19 संक्रमण के कारण उत्पन्न आपातकालीन परिस्थिति को दृष्टि में रखते हुए पंचम राज्य वित्त आयोग अनुदान मद की राशि से ग्राम पंचायतों में प्रत्येक परिवार को कम से कम चार मास्क व एक साबुन उपलब्ध कराया जाना है।
इसी दिशा निर्देश के आलोक में डीएम के नेतृत्व में जिलास्तरीय दल द्वारा चंद्रहिया ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के बीच मास्क व साबुन वितरित किया गया। इस अवसर पर डीएम ने ग्राम पंचायत का भ्रमण कर पंचायत की पिंकी देवी, लीलावती देवी, गीता देवी, जयकली देवी, रामचरित पटेल, संजू देवी आदि को मास्क व साबुन उपलब्ध कराया। इस दौरान बताया गया कि इस काम के अनुपालन के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से योजना के संबंध में प्रचार- प्रसार भी किया जा रहा है। इस मौके पर डीएम ने सभी वार्ड सदस्यों को पारदर्शी तरीके से काम करने तथा वार्ड के लोगों के बीच मास्क व साबुन वितरित करने का निर्देश दिया। कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों को हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। आम नागरिकों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए मास्क पहनेंगे एवं साफ सफाई का ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम में डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शहादत हुसैन आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/dm-distributes-masks-and-soap-among-the-people-of-chandrahiya-panchayat-127294283.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/app05055012052020053609_1589302727.jpg
0 Response to "डीएम ने चंद्रहिया पंचायत के लोगों के बीच मास्क व साबुन का किया वितरण"
Post a Comment