Popular Posts

जिले के तीन कॉलेजों के हजारों छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मिलेगा लाभ

जिले के तीन कॉलेजों के हजारों छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मिलेगा लाभ

राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी आर्थिक हल युवाओं के बल कार्यक्रम के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ जिले के तीन कॉलेज के छात्रों को ही मिलेगा। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा का मामला सामने आने के बाद योजना की पात्रता के लिए कई बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त जिले के तीन कॉलेज जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज,ग्राम भारती कॉलेज, रामगढ़ और गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र ही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि राज्य के बाहर पढ़नेवाले छात्रों के लिए भी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है।

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद यानी नैक से ‘’ए’’ ग्रेड प्राप्त कालेजों में अगर एडमिशन नहीं हुआ तो अब बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस योजना के विभिन्न प्रावधानों में सरकार ने काफी बदलाव कर दिया है। राज्य के बाहर सक्षम प्राधिकार से मान्यता प्राप्त गैर सरकारी अथवा निजी शिक्षण संस्थानों में नामांकित या नामांकन हेतु चयनित वैसे छात्रों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा जिनके संस्थान को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद नैक के द्वारा न्यूनतम ए ग्रेड प्राप्त है। इसके अलावे संस्थान में संचालित कार्यक्रमों का नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन यानी एनबीए के द्वारा एक्रीडिटेशन प्राप्त है या फिर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की रैंकिंग प्राप्त है। उन्हें ही बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा।

इस वित्तीय वर्ष जिले का परफॉर्मेंस रहा बेहतर
योजना को लेकर जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की ओर से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। जिसका परिणाम है कि इस वित्तीय वर्ष योजना के तहत लक्ष्य का 80% उपलब्धि प्राप्त हुआ है। जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र के जरिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को योजनाओं का लाभ। दिया जा रहा है। लॉक डाउन की वजह से फिलहाल इस योजना पर ब्रेक लगा हुआ है।

जिले के 1406 छात्रों को पढ़ाईके लिए दिया गया लोन

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत अब तक कैमूर के 1406 छात्रों को विभिन्न कोर्स के लिए सरकार की ओर से लोन उपलब्ध कराया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक करीब 17 करोड़ रुपए फर्स्ट इंस्टॉलमेंट के रूप में इन छात्रों को दिया जा चुका है। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाकर जिले के कई छात्र बेहतर संस्थानों में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। जबकि कई छात्र कुशल युवा, कार्यक्रम और स्वयं सहायता भत्ता योजना से लाभान्वित होकर स्वरोजगार के अलावा कई जगह नौकरी कर रहे हैं। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से गरीब और वंचित छात्रों को काफी फायदा मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार हालांकि नियमों में बदलाव की वजह से कई छात्रों को इस योजना का लाभ अब नहीं मिल पाएगा।

इन कॉलेजों के नाम पोर्टल से हटाए गए

  • एसएसएस महिला कॉलेज भभुआ
  • पटेल डिग्री महिला कॉलेज भभुआ
  • बीजी डिग्री कालेज भभुआ
  • राजर्षि शरीवाहन डिग्री कालेज
  • जेएम कालेज सकरी कुदरा
  • एमपी कालेज मोहनिया
  • जीबी गर्ल्स कालेज
  • रामगढ़

राज्यस्तरीय रैंकिंग में 29 वें पायदान पर कैमूर
बिहार विकास मिशन की ओर से राज्य स्तरीय रैंकिंग रिपोर्ट में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में कैमूर 29 वें समय पायदान पर है। मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता में 38 वां स्थान प्राप्त हुआ है जबकि कुशल युवा कार्यक्रम में छठवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें। बेहतर मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है। महीने जारी होने वाले राज्य स्तरीय रैंकिंग रिपोर्ट में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं में कैमूर की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Thousands of students of three colleges of the district will get benefit of student credit card scheme


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/thousands-of-students-of-three-colleges-of-the-district-will-get-benefit-of-student-credit-card-scheme-127281453.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/orig_08_1588895319.jpg

0 Response to "जिले के तीन कॉलेजों के हजारों छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का मिलेगा लाभ"

Post a Comment