राशन पर्ची के लिए कंट्रोल रूम में आते हैं ज्यादातर कॉल
तहसील कार्यालय में बनाए गए कोरोना कंट्रोल रूम में पिपरिया, बनखेड़ी और पचमढ़ी ब्लॉक से लोग अपनी समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर रहे हैं। ज्यादातर फोन उचित मूल्य राशन दुकान पर पात्रता पर्ची ना होने के आ रहे हैं। वहीं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग भी कंट्रोल रूम से की जाती है। कोरोना कंट्रोल रूम में कार्यरत राजेश ग्यारसी ने बताया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों से रोजाना 8 से 10 फोन राशन की उपलब्धता के लिए आ रहे हैं। ऐसी हालत में हम संबंधित व्यक्ति का नाम और फोन नंबर संबंधित वार्ड के प्रभारी या ग्राम पंचायत सचिव को दे देते हैं। वह अपने स्तर से जाकर मैदानी जांच कर लेते हैं और संबंधित की समस्या से अपने विभाग प्रमुख को अवगत कराते हैं। जहां से वह जानकारी खाद्य शाखा में पहुंच जाती है और उस समस्या का निराकरण या तो पात्रता पर्ची से या कोरोना में दिए जाने वाले विशेष अनुदान अनाज के माध्यम से संबंधित को राशन की सप्लाई दी जाती है। वहीं बाहर जाने के लिए भी लोग पास स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए भी लोगों के फोन आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/piparia/news/most-calls-come-to-the-control-room-for-ration-slip-127281452.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/
0 Response to "राशन पर्ची के लिए कंट्रोल रूम में आते हैं ज्यादातर कॉल"
Post a Comment