कुदरा में बना 900 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर
अन्य प्रदेशों से आने वाले कुदरा प्रखंड के प्रवासी मजदूरों को क्वारेंटाइन करने के लिए 900 बेड क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। दूसरे प्रदेशों से बिहार के कैमूर जिला की सीमा में प्रवेश करते ही सभी मजदूरों की स्वास्थ्य जांच व भोजन कराकर क्वारेंटाइन कराया जा रहा है। प्रवासी मजदूरों के लिए प्रखंड मुख्यालय के बगल में आवासीय टेन प्लस टू विद्यालय में 250 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। अब तक यहां 40 से भी अधिक प्रवासी मजदूरों को रखा गया है।
इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार ने बताया कि क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों के रहने खाने एवं सोने की व्यवस्था की गई है। इस सेंटर में रखे गए लोगों को 21 दिन बाद स्वास्थ्य जांच कराकर ही छोड़ा जाएगा। इसके अलावा लालापुर में पाराडाइज चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय में भी 200 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जबकि जगदेव मेमोरियल कॉलेज सकरी में भी 50 बेड के अलावा कस्तूरबा बालिका विद्यालय सकरी समेत अन्य कई स्थानों पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया।
गरीबों को मास्क एवं साबुन का वितरण
कुदरा | प्रखंड की सलथुआ पंचायत के बहुआरा गांव की महादलित बस्ती मुसहर टोली में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर समाजसेवी कन्हैया राय द्वारा मास्क एवं साबुन का वितरण किया गया। लोगों को बताया कि अपने घरों में ही रहें। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलें। चेहरे पर मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। समय-समय पर अपने हाथों की सफाई साबुन से करते रहें। यदि किसी को किसी प्रकार की परेशानी हो तो हमें सूचित करें। हर संभव सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/900-bed-quarantine-center-in-kudra-127281459.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/orig_09_1588895376.jpg
0 Response to "कुदरा में बना 900 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर"
Post a Comment