Popular Posts

क्वारेंटाइन प्रवासी मजदूरों के लिए तंबू लगाकर बनाया रसोई घर, हर प्रकार की मिल रही सुविधा

क्वारेंटाइन प्रवासी मजदूरों के लिए तंबू लगाकर बनाया रसोई घर, हर प्रकार की मिल रही सुविधा

सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत के उत्क्रमित मध्यविद्यालय हनुमान नगर चकला क्वारेंटाइन सेंटर में बने चार कमरों में कुल 92 प्रवासी मजदूरों के लिए आवासन केन्द्र शौचालय पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराया गया है। मजदूरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए केन्द्र संचालक मुखिया मनीषा देवी के निर्देश पर विद्यालय से बाहर तंबु लगा कर रसोई घर बनाया गया है जहां विद्यालय के रसोई मुशहरु साह,सविता देवी, अनिता देवी,सोनी देवी सहित अन्य को भोजन बनाने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है।

वहीं विद्यालय के एचएम अनिल भास्कर, बलराम जाखड़,प्रनिता रानी,सोनी कुमारी, दिनेश कुमार, सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं अाइसाेलेट प्रवाशी मजदूरों की देखभाल व सभी प्रकार की गतिविधियों पर निगरानी रखने में जुटे हुए हैं। सीओ श्री निवास व मुखिया प्रतिनिधि अनिल पासवान के द्वारा लगातार क्वारेंटाइन प्रवासी मजदूरों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। विभिन्न प्रांतों से वापस आ रहे प्रवासी मजदूरों की संख्या को देखते हुए पंचायत में और भी सेंटर की व्यवस्था करने का कार्य किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A tent-built kitchen for quarantine migrant laborers, all kinds of facilities


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/a-tent-built-kitchen-for-quarantine-migrant-laborers-all-kinds-of-facilities-127327561.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/orig_1_1590106280.jpg

0 Response to "क्वारेंटाइन प्रवासी मजदूरों के लिए तंबू लगाकर बनाया रसोई घर, हर प्रकार की मिल रही सुविधा"

Post a Comment