बंगाल की खाड़ी से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान “अम्फान” का डायरेक्शन चेंज, कोसी में दिखा आंशिक असर, हल्की हुई बारिश
चक्रवाती तूफान अम्फान बंगाल की खाड़ी से टकराने के बाद डायरेक्शन चेंज हो गया और साउथ की तरफ टर्न लेने की वजह से कोसी में प्रभावकारी असर नहीं रहा। अगर चक्रवाती तूफान अम्फान के टकराने पर डायरेक्शन चेंज नहीं होता तो तबाही का आलम कोसी वासियों को भी झेलना पड़ता।
लेकिन चक्रवाती तूफान अम्फान का असर मौसम में नमी के रूप में गुरूवार को भी बनी रही। हालांकि बुधवार की रात 7 बजे से बारिश शुरू होकर देर रात तक हुई। मौसम विभाग ने 10 एमएम बारिश रिकार्ड किया है। वैसे गुरुवार को चक्रवाती तूफान “अम्फान” के असर को लेकर तापमान में गिरावट आयी है।
गुरूवार को अधिकतम 28.5 एवं न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जबकि बुधवार काे अधिकतम 30 एवं न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। डेढ़ डिग्री तापमान में गिरावट आई।
कृषि अनुसंधान संस्थान अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि चक्रवाती तूफान “अम्फान” बुधवार को बंगाल की खाड़ी से टकराने के साथ साउथ की तरफ टर्न ले लिया। जिसका झारखंड तक प्रभावी असर रहा और कोसी सहित बिहार में आंशिक रूप से पड़ी। उन्होंने कहा कि हवा की गति भी बुधवार की रात 10 से 12 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/directional-change-of-cyclonic-storm-amfan-after-hitting-bay-of-bengal-partial-impact-in-kosi-light-rain-127327528.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/orig_1_1590105946.jpg
0 Response to "बंगाल की खाड़ी से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान “अम्फान” का डायरेक्शन चेंज, कोसी में दिखा आंशिक असर, हल्की हुई बारिश"
Post a Comment