Popular Posts

नाला बनाने का विरोध करने पर मारपीट, सात लोग जख्मी

नाला बनाने का विरोध करने पर मारपीट, सात लोग जख्मी

सदर थाना क्षेत्र के भर्राही गांव में शर्मा टोला में गुरुवार की सुबह 8 बजे नाला बनाने और रास्ता पर पानी बहाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल सात लोग घायल हो गये। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सदर थाना में दोनों पक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अलग-अलग आवेदन दिया गया है।

घायल डोमी शर्मा ने बताया कि उन्होंने रास्ता के लिए विपक्षी से ही जमीन खरीद की थी। लेकिन इन लोगों द्वारा जमीन रजिस्ट्री कर दिए जाने के बाद भी अक्सर मारपीट किया जाता था। पूर्व में गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी। गुरुवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोग रास्ता पर पानी बहाने के लिए नाला बनाने लगे। जब नाला बनाने का विरोध किया तो उन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी औरनाला बनाने के लाए गये कुदाल से मार कर जख्मी कर दिया।

इस घटना में एक पक्ष के डोमी शर्मा, सैनी शर्मा, सुनील शर्मा, आशीष शर्मा औऱ्दूसरे पक्ष के रणवीर कुमार, लाल मोहर शर्मा जख्मी हो गए। सदर थाना अध्यक्ष अार.के.सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन मिला है, पुलिस कार्रवाई कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/saharsa/news/seven-people-injured-for-protesting-against-the-construction-of-a-drain-127327531.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/22/

0 Response to "नाला बनाने का विरोध करने पर मारपीट, सात लोग जख्मी"

Post a Comment