कोठिया गांव में दिल्ली से आए 5 लोगों ने जांच कराई, पर नहीं गए क्वारेंटाइन सेंटर
झंझारपुर प्रखंड के कोठिया गांव में दिल्ली से आए पांच लोग क्वारेंटाइन सेंटर पर नहीं गए। जबकि प्रखंड प्रशासन व मेडिकल टीम ने आकर जांच कर क्वारेंटाइन सेंटर में 14 दिनों तक रहने की सलाह दी। इन लोगों का साथ इनके परिजन द्वारा दिए जाने के कारण प्रशासन ने अपने पैर पीछे कर लिए हैं। लेकिन ग्रामीणों के दबाव पर इन लोगों को गांव के दुर्गा स्थान स्थित स्कूल में रखा गया है। मुखिया लाल मोहन झा एवं समाजसेवी भास्कर चौधरी ने बताया कि गांव के पांच लोग दिल्ली से निजी वाहन कर सोमवार देर रात गांव पहुंचे। ग्रामीणों पूर्व से ही इसकी भनक लग गई थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन व मेडिकल टीम को दे दी थी। प्रशासन ने क्वारेंटाइन सेंटर झंझारपुर जाने के लिए कहा। लेकिन ये लोग जाने से मना कर दिया। परिजनों का भी दबाव देखते प्रशासन ने मजबूरन स्कूल परिसर में रहने की इजाजत दे दी। बाद में मेडिकल टीम ने जांच की।
ईंट भट्ठों पर काम कर रहे प्रवासी मजदूरोंको गृह राज्य में भेजने की प्रक्रिया हुई तेज
फुलपरास | अनुमंडल अवस्थित विभिन्न ईंट भट्ठों पर कार्यरत प्रवासी मजदूरों को उनके गृह प्रदेश में भेजे जाने की प्रक्रिया में तेजी दिख रही है। सोमवार को अनुमंडल के कई ईंट-भट्ठों में कार्यरत 52 मजदूरों को अनुमंडलीय अस्पताल फुलपरास लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उनकी थर्मल स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। मंगलवार को भी तकरीबन 300 लाेगाें की जांच अस्पताल में की जा चुकी है। उसके बाद उन्हें सरकारी व्यवस्था के तहत उनके गृह राज्यों में भेजे जाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/5-people-from-kothiya-village-from-delhi-got-investigated-but-did-not-visit-quarantine-center-127294309.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "कोठिया गांव में दिल्ली से आए 5 लोगों ने जांच कराई, पर नहीं गए क्वारेंटाइन सेंटर"
Post a Comment