Popular Posts

दोपहर में चली तेज ठंडी हवा आज हल्की बारिश के आसार

दोपहर में चली तेज ठंडी हवा आज हल्की बारिश के आसार

शहर में शनिवार दोपहर में तेज हवा ने गर्मी से राहत दी। रात करीब 11.09 बजे से रुक-रुककर 2.4 एमएम बारिश हुई। अब तीन दिन से छाए बादल रविवार को बरस सकते हैं। माैसम विभाग ने हल्की बारिश,आंधी व वज्रपात की आशंका जताई है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र से आरही नमी व यूपी की ओर से बिहार में बने ट्रफ लाइन से मौसम बदला है। हिमालयी इलाके में हुए बर्फ के तूफान से पूर्वी हवा आ रही है।

बीतेे साल 30 मई को 2.40 ज्यादा था पारा
इस वर्ष बीते साल की तुलना में गर्मी से काफी राहत है। 30 मई 2019 को अधिकतम तापमान 380 व न्यूनतम 260 था। शनिवार को अधिकतम 35.6 और न्यूनतम 26.30 रहा। शुक्रवार को अधिकतम 35.2 व न्यूनतम पारा 25.40 था। 24 घंटे में अधिकतम में 0.4 व न्यूनतम में 0.90 की बढ़त रही। फिर भी अधिकतम पारा सामान्य से 20 कम रहा। बीएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया, रविवार को आंधी व वज्रपात की आशंका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
माैसम ने शनिवार दोपहर ली करवट, चली तेज ठंडी हवा, धूलभरी आंधी के बीच निकलते शहरवासी। फाेटाे जर्नलिस्ट | शशि शंकर


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/news/strong-cold-air-in-the-afternoon-light-rain-expected-today-127358420.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/_1590879753.jpg

0 Response to "दोपहर में चली तेज ठंडी हवा आज हल्की बारिश के आसार"

Post a Comment