फॉलोअप में भेजे गए 24 मरीजों में से 18 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव
जिला अब कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। हर दिन जिले में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना की रोकथाम को लेकर हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन मरीजों की बढ़ती संख्या नहीं रुक रही। जिले में कोरोना के 116 मरीज मिले हैं। करीब 50 से ज्यादा सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को फॉलोअप में भेजे गए 24 लोगों के री-सैंपल में से 18 मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
धौरेया के तीन, रजौन के तीन, बेलहर के तीन, कटोरिया के छह, फुल्लीडुमर के दो व बांका के एक मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। छह मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इनमें धोरैया के तीन, कटोरिया के दो व बेलहर का एक मरीज है। इन्हें होम क्वारेंटाइन में शिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को 57 लोगों का सैंपल जांच में भेजा गया। इसमें 15 फॉलोअप व 43 नए संदिग्ध मरीजों का सैंपल भेजा गया है। शनिवार को काेरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला।
इधर, जिले में प्रवासियों का आना जारी है। अब तक करीब 40 हजार प्रवासियों की घर वापसी हो चुकी है। 22 हजार से ज्यादा लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर से होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है। 12 हजार से ज्यादा प्रवासियों को प्रखंड क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। 14 दिन पूरा होने के बाद उन्हें होम क्वारेंटाइन में भेज दिया जाएगा।
जिले में कोरोना टेस्टिंग की गति धीमी
जिले में दूसरे राज्यों से 40 हजार के करीब प्रवासी आ चुके हैं। जिले में जितने भी कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं, वे सभी प्रवासी हैं। प्रवासियों की बढ़ती संख्या के बावजूद टेस्टिंग की गति काफी धीमी चल रही है। अब तक मात्र 1456 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से अगत ज्यादा से ज्यादा जांच कराई जाती तो जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा कुछ और होता। जिले से औसतन 35-40 सैंपल ही जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वर्तमान में बांका के अलावा कटोरिया व अमरपुर में भी स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग करा रहा है।
49 लोगों ने कोरोना को दी मात, होम क्वारेंटाइन में रह रहे
जिले में काेराेना मरीजों की संख्या 116 हो गई है। 49 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है व उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। जितने भी लोगों को होम क्वारेंटाइन में भेजा गया है, उन्हें अपने घर में उपयोग करने के लिए जरूरी सामानों का एक किट दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/banka/news/of-the-24-patients-sent-to-follow-up-18-reported-positive-127358504.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/31/
0 Response to "फॉलोअप में भेजे गए 24 मरीजों में से 18 की रिपोर्ट आई पाॅजिटिव"
Post a Comment