बहन पहले दिन से कह रही थी नाले में है लाश, पुलिस ने तीसरे दिन किया बरामद
दीघा मकदुमपुर गेट नंबर 90 का रहने वाले टेंपो चालक गणेश की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार की रात ही वहीं नाले में फेंक दिया गया। सोमवार की रात जेसीबी से जब नाले की उड़ाही करवाया गया तब गणेश का शव बरामद हुआ। जबकि उसकी बहन चंदा देवी घटना के बाद से ही यह कह रही थी कि उसके भाई की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया है।
इधर शव के बरामद होते ही दीघा थाने की पुलिस उसे अपने कब्जे में ले ली और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव के मिलते ही चंदा और अन्य परिजन चीत्कार मारकर रोने लगे। चंदा ने दीघा थाने की पुलिस पर आरोप लगाया कि वह शनिवार की रात से ही भाई के हत्या की बात कह रही है लेकिन पुलिस उसकी बात को अनसुना कर रही है। घटना के संज्ञान मे आते ही एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने मामले की जांच का आदेश दे दिया है। सिटी एसपी मध्य पूरे मामले की जांच करेंगे।
घटना के वक्त पुलिस भी मौके पर पहुंची थी : शनिवार की रात लगभग आठ बजे चंदा के घर मकदुमपुर 88 नंबर गेट के रहने वाले आठ दस लड़के पहुंचे थे। सभी गणेश और उसके परिजनों से मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर गई थी।
चंदा तब भी आरोप लगा रही थी कि सभी लड़के उसकी भाई की हत्या कर चुके हैं। दो दिनों से चंदा कई अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा चुकी है। उसकी यही शिकायत है कि सबकुछ जानते हुए पुलिस कुछ नहीं की।
बड़ा सवाल : जब हत्या का आरोप था तो छेड़खानी का केस पहले कैसे
शनिवार की रात झगड़ा होने के बाद मामला प्रकाश में आया। झगड़ा के वक्त से ही चंदा भाई की हत्या का आरोप लगा रही है। इसके बाद थाने में चंदा ने घटना के विरुद्ध आवेदन दिया। वहीं आरोपी पक्ष ने गणेश के खिलाफ बहन से छेड़खानी का मामला दीघा थाने में दर्ज करवाया। अब सवाल उठता है कि जब चंदा हत्या का आरोप लगा रही थी तब थाने में आरोपी पक्ष का आवेदन कैसे ले लिया गया? गणेश के लापता होने की स्थिति में आरोपी का एफआईआर पहले कैसे दर्ज हो गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/sister-was-saying-since-day-one-that-there-is-a-dead-body-in-the-drain-police-recovered-it-on-the-third-day-127293109.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "बहन पहले दिन से कह रही थी नाले में है लाश, पुलिस ने तीसरे दिन किया बरामद"
Post a Comment