दुल्हिनबाजार में जमीन विवाद में गाेलीबारी निशाना चूके अपराधी, मारा गया एक राहगीर
लालाभदसारा ठाकुरबाड़ी की जमीन के विवाद को लेकर साेमवार की सुबह 9 बजे अपाची पर सवार तीन अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। हालांकि, इन दोनों में से कोई भी हमलावर का टारगेट नहीं था। साेमवार सुबह, लालाभदसारा के धर्मेंद्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल से घर की ओर लौट रहे थे। इसी बीच अपराधी अपाची बाइक से अा धमके व धर्मेंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी।
धर्मेंद्र तनु आॅटो सेंटर के सामने मोटरसाइकिल गिराकर पूरब की ओर भागे। इधर, बाजार में अपनी गाड़ी बनवाने आया दीपक कुमार भी भय से धर्मेंद्र कुमार की ओर भागने लगा। इस बीच दीपक को दो गोलियां लग गईं। दीपक कुमार गोली लगने के बाद दुल्हिनबाजार चौराहा पर गिर पड़ा। इसके बाद अपराधी धर्मेंद्र कुमार का पीछा करते हुए चितरंजन प्रसाद शर्मा के घर में घुस गए। वहां उन्हाेंने चितरंजन प्रसाद शर्मा के दाहिने पैर में गोली मार कर वहां से भाग निकले। इस बीच धर्मेंद्र भी वहां से फरार हो गया। चितरंजन को पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी युवक दीपक कुमार ने अस्पताल जाने के दाैरान रास्ते में दम तोड़ दिया। ठाकुरबाड़ी की सात बिगहा जमीन का विवाद 1990 से चल रहा है। इस जमीन के विवाद में अब तक पांच लोगों की हत्या हो चुकी है।
सिटी में ईट-पत्थर से कूंच कर युवक की हत्या
पटना सिटी | चौक इलाके में सोमवार की देर रात घघा गली जाने वाले रास्ते में उत्तरी गेट के पास अपराधियाें ने 21 वर्षीय राजू उर्फ गजनी काे ईंट-पत्थर से कूंच कर मार दिया। हत्या की वजह शराब बिक्री को लेकर विवाद बताया जाता है। इस मामले में पुलिस दो युवकाें काे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किला रोड निवासी राजू मंगलतालाब की ओर निकल रहा था। अचानक से छह युवकाें ने उसे घेर कर पीटा। जब वह जमीन पर गिर गया तब बदमाशाें ने उसपर ईंट-पत्थर से वार किया। घटनास्थल पर खून पसर गया। चौक थाना पुलिस उसे लेकर पीएमसीएच गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि राजू शराब कारोबारी जयकांत राय के लिए काम करता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-culprit-who-was-shot-dead-in-a-land-dispute-in-dulhinbazar-a-passerby-was-killed-127293101.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/07_1589241529.jpg
0 Response to "दुल्हिनबाजार में जमीन विवाद में गाेलीबारी निशाना चूके अपराधी, मारा गया एक राहगीर"
Post a Comment