8 लाख की शराब के साथ पांच गिरफ्तार पेट्रोल टैंकर में छिपाकर यूपी से लाए थे
कदमकुआं थाने की पुलिस ने पेट्रोल टैंकर से शराब तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने राजेंद्र नगर रोड नंबर 11 के पास स्थित पार्क के पास से शराब की पेटी से भरे टैंकर, एक स्कार्पियो, ड्राइवर खलासी सहित पांच तस्कर को गिरफ्तार किया। 200 पेटी से अधिक शराब पुलिस जब्त की है जिसकी कीमत आठ लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर बिरजू प्रसाद, खलासी ताराकांत, शराब लेने आए तस्कर कर्ष, अखिल और रेहान को गिरफ्तार किया है। तस्कर स्कार्पियो से शराब लेने आया था। स्कार्पियो पर बिहार सरकार लिखा हुआ है और एक राजनैतिक दल का झंडा लगा हुआ है। थानेदार निशिकांत निशि ने कहा कि सभी टैंकर में शराब छिपाकर ला रहे थे।
झारखंड से टैंकर में आता था शराब : पटना में शराब तस्करी करने वाला यह बड़ा गिरोह है। गिरोह का सरगना अखिल है। वह यूपी और झारखंड से शराब पेट्रोल के टैंकर में भरकर मंगवाता था। पुलिस कई दिनों से उसके पीछे पड़ी थी। अखिल ने पूछताछ में कुछ और तस्करों के नाम बताए हैं। उसकी निशानदेही पर देर रात अनिसाबाद, चितकोहरा आदि इलाके में छापेमारी हुई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/five-arrested-with-liquor-worth-8-lakhs-were-brought-from-up-after-hiding-in-a-petrol-tanker-127293117.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/08_1589241669.jpg
0 Response to "8 लाख की शराब के साथ पांच गिरफ्तार पेट्रोल टैंकर में छिपाकर यूपी से लाए थे"
Post a Comment