अखबार मित्रों के बीच खाद्य सामग्री वितरित
कोरोना महामारी के संकट के बीच जारी लॉकडाउन के कारण घरों में बंद लोगों को देश- दुनिया से जोड़े रखने के लिए अखबार मित्र कर्म योगी योद्धा की तरह डटे हैं। अखबार मित्र प्रतिदिन सुबह में निकलते हैं और अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना लोगों तक अखबार के माध्यम से जिला सहित देश-विदेश की सही खबरें पहुंचा रहे हैं।
ऐसे कर्म योगियों के हौसले एवं कर्तव्यनिष्ठा को समाज का हर वर्ग सलाम कर रहा है। उनकी अहमियत को स्वीकार करते हुए दैनिक भास्कर परिवार के साथ ही समाजसेवी भी उत्साहवर्धन के लिए साथ खड़े हैं। इसी कड़ी में दैनिक भास्कर की पहल पर श्री चकिया गौशाला के सौजन्य से मंगलवार को अखबार मित्र अच्छेलाल प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, दीपक कुमार सिंह, पप्पू कुमार, नवल कुमार, प्रभु प्रसाद, संदीप कुमार, रामबाबू कुमार, दीपक कुमार आदि को चावल, आटा, दाल, आलू, प्याज, तेल, मशाला, नमक, साबुन आदि खाद्य सामग्री दी गई। सामाग्री पाकर अखबार मित्रों ने श्री चकिया गौशाला एवं दैनिक भास्कर को धन्यवाद दिया। मौके पर श्री चकिया गौशाला के संदीप सुल्तानिया, सुशील पोद्दार, आशीष तोदी, भरत तुलसियान, मनोज सिंघानिया आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/newspaper-distributed-food-items-among-friends-127294286.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/orig_app12054512052020120641_1589303059.jpg
0 Response to "अखबार मित्रों के बीच खाद्य सामग्री वितरित"
Post a Comment