Popular Posts

सीएम नीतीश बाेले- दूसरे राज्याें में फंसे बिहार के लोगों को एक-दो दिन में वापस लाएं

सीएम नीतीश बाेले- दूसरे राज्याें में फंसे बिहार के लोगों को एक-दो दिन में वापस लाएं

दूसरे प्रदेशों में अब भी फंसे बिहार के लोगों को एक-दो दिनों के भीतर वापस लाया जाएगा। सीएम नीतीश कुमार ने अफसरों को दूसरे राज्यों से संपर्क करके इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को राज्य में कोविड-19 के रोकथाम के लिए सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त, आईजी, डीआईजी, डीएम और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। इस दौरान उन्होंने इशारों में ही विपक्ष को जवाब दिया कि हम हमेशा काम में विश्वास रखते हैं, जो भी लोगों के हित में है, वह काम हम पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से आ रहे लोगों की अधिक से अधिक जांच कराई जाए। क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे नए लोगों को पुराने लोगों से अलग रखा जाए। क्वारेंटाइन सेंटर और होम क्वारेंटाइन में रह रहे सभी प्रवासियों की नियमित स्क्रीनिंग और जांच हो।

निजी व्यावसायिक भवनों व होटलों में भी बनेंगे आइसोलेशन सेंटर
सीएम ने कहा कि सभी जिलों में सुविधाओं के साथ आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाई जाए। आज में बड़ी संख्या में सरकारी भवनों का निर्माण हुआ है। ऐसे जो भी भवन कार्यरत नहीं है, वहां आइसोलेशन सेंटर बनाएं जाए। इसके अलावा निजी व्यवसायिक भवनों और होटलों में भी जरूरत के हिसाब से आइसोलेशन सेंटर बनाया जा सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम ने कहा कि सभी जिलों में सुविधाओं के साथ आइसोलेशन बेड की संख्या बढ़ाई जाए।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/cm-nitish-bale-bring-back-the-people-of-bihar-trapped-in-other-states-in-a-day-or-two-127355095.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/30/orig_110_1590794170.jpg

0 Response to "सीएम नीतीश बाेले- दूसरे राज्याें में फंसे बिहार के लोगों को एक-दो दिन में वापस लाएं"

Post a Comment