राज्य में कोरोना से चार मरीजों की मौत, इनमें एक कोलकाता का, 174 नए संक्रमित, 159 ठीक हुए
कोरोना से शुक्रवार को राज्य में चार मरीजों की मौत हो गई। दो की पटना, तीसरे की भागलपुर और चौथे समस्तीपुर में हुई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 20 हो गया है। उधर, 174 नए संक्रमितों के मिलने के साथ मरीजों की संख्या 3359 हो गई है। सबसे अधिक 25 भागलपुर में मिले हैं। पटना में 5 नए केस मिले हैं। दूसरी ओर 159 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे हैं। कुल 1209 स्वस्थ हुए।
शुक्रवार को आईजीआईएमएस और एनएमसीएच में दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। आईजीआईएमएस में भर्ती मधेपुरा के 19 साल का राकेश कुमार ब्रेन टीबी से पीड़ित था। मरने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एनएमसीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक नंदजी पांडे सीवान के निवासी थे। वे पीएमसीएच से रेफर हुए थे।
उधर, भागलपुर में काेराेना से पहली माैत हुई है। समस्तीपुर में 26 मई को कोलकाता के प्रवासी (30) की मौत हो गई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे श्रमिक स्पेशल ट्रेन से बीमार होने पर समस्तीपुर में उतारा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/four-patients-died-of-corona-in-the-state-one-of-them-kolkata-174-newly-infected-159-cured-127355096.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/30/orig_112_1590794044.jpg
0 Response to "राज्य में कोरोना से चार मरीजों की मौत, इनमें एक कोलकाता का, 174 नए संक्रमित, 159 ठीक हुए"
Post a Comment