Popular Posts

दिल्ली से गांव लौटे प्रवासी मजदूर की गांव के बाहर संदिग्ध स्थिति में मौत

दिल्ली से गांव लौटे प्रवासी मजदूर की गांव के बाहर संदिग्ध स्थिति में मौत

दिल्ली से तीन दिन पहले लक्ष्मीपुर गांव लौटे 55 वर्षीय एक मजदूर का शव सोमवार की सुबह खेत में मिला। लोग मृतक के कोरोना संक्रमित होने की आशंका जताने लगे। हालांकि, परिजन व स्थानीय जनप्रतिनिधि उसकी मौत हृदय गति के रुक जाने से होने की बात कह रहे हैं। सोनबरसा प्रखंड की मधेसरा पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर निवासी सूबेदार अंसारी शनिवार की रात दिल्ली से अपने गांव लौटा था। रविवार को सीएचसी में स्क्रीनिंग कराई थी। इस बीच वह खुद ही गांव के बाहर एक स्कूल में रह रहा था। अचानक सोमवार की सुबह गांव स्थित संस्कृत विद्यालय के पीछे खेत में उसका शव मिला। ग्रामीणाें के सहयोग से गांव के दो किलाेमीटर दूर ले जाकर उसके शव को दफनाया गया। सूबेदार अंसारी अपने घर में अकेला कमाने वाला था। उसकी कमाई से ही परिवार का पेट पल रहा था।
गांव पहुंचने के बावजूद परिजनों से नहीं मिला था
पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है। परिजनों ने अनुसार, वह हृदय रोग की बीमारी से ग्रस्त था। लेकिन, बाहर से आने के कारण वह गांव पहुंचने के बावजूद परिजनों से नहीं मिला था। वहीं, मुखिया सदरे आलम खान ने कहा कि वह कोरोना से नहीं, बल्कि दिल की बीमारी का मरीज था। उसकी मौत भी हृदय गति रुकने से हुई है।सोनबरसा थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि सूचना पर गांव में जाकर लोगों से पूछताछ की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/migrant-laborers-returned-to-village-from-delhi-died-in-suspicious-condition-outside-the-village-127317058.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/

0 Response to "दिल्ली से गांव लौटे प्रवासी मजदूर की गांव के बाहर संदिग्ध स्थिति में मौत"

Post a Comment