Popular Posts

31 हजार से ज्यादा श्रमिकों को काम देने की योजना, 50 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य

31 हजार से ज्यादा श्रमिकों को काम देने की योजना, 50 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य

जिले में आने वाले सभी प्रवासी मजदूरों को मनरेगा, जल जीवन हरियाली, गली-नाली योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलवाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार किया गया है।क्वारेंटाइन की अवधि पुर्ण करने वाले सभी श्रमिकों को जॉब कार्ड प्रदान कर, जल जीवन हरियाली व मनरेगा योजनांतर्गत स्थायी जल संरक्षण संरचनाओं यथा तालाबों, चेकडैम का निर्माण, वृक्षारोपण, मृतधार के तलहटी की सफाई आदि कार्य करवाया जा रहा हैं।

कार्य के दौरान श्रमिकों मध्य सोशल डिस्टेंसिंग, प्रत्येक श्रमिक का अनिवार्य रुप से मास्क लगाना तथा समय-समय सैनिटाइजर का पूर्ण रुप से अनुपालन भी किया कर रहे हैं।जिला प्रशासन 50 हजार से ज्यादा मजदूरों को प्रतिदिन कार्य उपलब्ध करवाने के लिए कार्य योजना तैयार कर रही है।

31 हजार से ज्यादा श्रमिकों को रोजगार दिलवाने का प्रस्ताव तैयार :

31 हजार से ज्यादा श्रमिकों को मनरेगा, आवास योजना, गली-नाली निर्माण, शौचालय निर्माण से जोड़ कर रोजगार दिया जाएगा। इसके तहत लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 1346 हेल्पर और प्लंबर कार्य मुहैया करवाने का प्रस्ताव के अलावा मनरेगा से 22 हजार 801 अकुशल श्रमिकों, राज मिस्त्री, पेंटर, प्लंबर को जोड़ने, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत प्रतिदिन 5166 अकुशल श्रमिक और राज मिस्त्री के अलावा गली-नाली योजना के तहत 1554 लोगों को रोजगार दिलवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

बैंक खाता खुलवाने के लिए कैंप में शिविर का आयोजन : डीडीसी ने बताया कि प्रशासन के द्वारा हरेक क्वारेंटाइन कैंपों में मैपिंग का काम किया जा रहा है। मैपिंग के दौरान यह बात सामने आई है कि अधिकांश मजदूरों के पास बैंक अकाउंट नहीं रहने के कारण से उनका जॉब कार्ड नहीं बन पा रहा है। वैसे अप्रवासी श्रमिक जिनका बैंक अकाउंट नहीं है उनके लिए क्वारेंटाइन कैंप में ही सीएसपी के माध्यम से बैंक अकाउंट खुलवाया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Scheme to provide work to more than 31 thousand workers, target of giving employment to 50 thousand


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/scheme-to-provide-work-to-more-than-31-thousand-workers-target-of-giving-employment-to-50-thousand-127317066.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/2_1589847503.jpg

0 Response to "31 हजार से ज्यादा श्रमिकों को काम देने की योजना, 50 हजार को रोजगार देने का लक्ष्य"

Post a Comment