Popular Posts

किट के बिना क्वारेंटाइन सेंटर्स पर काम लेना शिक्षकों के जीवन से खिलवाड़

किट के बिना क्वारेंटाइन सेंटर्स पर काम लेना शिक्षकों के जीवन से खिलवाड़

वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रखंडों एवं पंचायत स्तर पर क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया है। क्वारेंटाइन सेंटर पर बिना सुरक्षा किट और स्वास्थ्य बीमा मुहैया करवाए ही दिन रात शिक्षकों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है। जो शिक्षकों के प्राण के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।

उक्त बातें बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्णिया के संयोजक सह जिला अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहीं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से आग्रह किया है कि क्वारेंटाइन सेंटर पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों को हर जरूरी सुविधाएं सुरक्षा किट उपलब्ध हो। जिले के तमाम शिक्षक लगातार ड्यूटी करते आ रहे हैं। भूखे प्यासे कार्य करने पर विवश हो गए हैं।

जबकि सरकार ने कोरोना से जुड़े ड्यूटी करने वाले कर्मियों को 100/-रुपये नाश्ता एवं 250 /-रुपये भोजन यानि कुल 350/-रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जल्द भुगतान करने का आदेश दिया है। इस प्रकार शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षक निष्ठापूर्वक अपनी सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार ने सुरक्षा के लिए जो कोरोना को लेकर मानक निर्धारित किया गया है। उस प्रकार की व्यवस्था कहीं भी नहीं की जा रही है।

अतः जिलाधिकारी से मांग करते है कि ड्यूटी पर तैनात सभी शिक्षकों को मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स एवं अल्पाहार की राशि नगद के रूप में उपलब्ध कराया जाय। साथ ही क्वारेंटाइन सेंटर पर कैंप प्रभारी को मीनू के अनुसार राशि उपलब्ध किया जाय।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/working-on-quarantine-centers-without-kits-messing-with-teachers-lives-127317070.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/19/

0 Response to "किट के बिना क्वारेंटाइन सेंटर्स पर काम लेना शिक्षकों के जीवन से खिलवाड़"

Post a Comment