Popular Posts

प्रवासियों ने कहा- जिले में ही मिले काम तो नहीं जाएंगे बाहर, सीएम बोले- सरकार कर रही कोशिश

प्रवासियों ने कहा- जिले में ही मिले काम तो नहीं जाएंगे बाहर, सीएम बोले- सरकार कर रही कोशिश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जिले के दो क्वारेंटाइन सेंटर राजकीय अम्बेदकर आवासीय बालिका उच्च विद्यालय और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, टेटिया बम्बर में रह रहे प्रवासियों का हाल-चाल वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जाना। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासियों से बातचीत कर उनको मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, साथ ही उनके व्यवसाय के संबंध में भी फीडबैक लिया।

वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान प्रवासी मजदूरों ने बताया कि अगर अपने जिले में ही काम मिल जाय तो वे लोग बाहर कमाने नहीं जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रवासी मजदूरों से कहा कि आप लोग यहीं रहें स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराने की दिशा में सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

मौके पर मौजूद डीएम राजेश मीणा काे मुख्यमंत्री ने प्रवासियों के कौशल के अनुसार रोजगार सृजन का अवसर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने प्रवासियों को दी जा रही सुविधाओं को बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में 10925 प्रवासी दूसरे राज्यों से आए हैं, इनमें से 9309 विभिन्न क्वारेंटाइन कैम्प में रह रहे है। 827 लोगों का जाॅब कार्ड निर्गत किया गया है, जिन्हें क्वारेंटाइन अवधि पूरा होने के बाद रोजगार दिया जाएगा।

कारपेन्ट्री, टाईल्स, ईंट निर्माण, रेडिमेड गारर्मेन्ट, पेवर ब्लाॅक, टेलरिंग आदि के क्षेत्र में कलस्टर विकास करने की योजना है। मुख्यमंत्री ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से रसोई एवं खाने की व्यवस्था का भी अवलोकन कर भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।किचन में बन रहे भोजन को भी देखा।

कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, टेटिया बम्बर क्वारेंटाइन कैम्प की स्थिति से उप विकास आयुक्त ने मुख्यमंत्री को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई। इस दौरान किचन में तैयार हो रहे भोजन को भी उन्होंने देखा तथा उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया की जो प्रवासी मजदूर हुनरमंद है वैसे मजदूर को रोजगार उपलब्ध कराया जाय। विडियो कॉफ्रेसिंग में उपस्थित डीडीसी एवं एसडीओ को जल्द सूची तैयार कर जिला को उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।

उल्लेखनीय हो कि राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीधे जुड़ रहे हैं। बीते दिनों राज्य के कई जिलों के क्वारेंटाइन सेंटर से प्रशासन की लापरवाही की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद सीएम प्रवासियों से खुद बात कर रहे हैं। हालांकि सीएम से बातचीत में प्रवासी व्यवस्था पर संतुष्टि जता रहे हैं। ये बात अलग है कि दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में सुविधाओं के लिए प्रवासियों का हंगामा जारी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Migrants said - the work found in the district will not go out, CM said - Government is trying


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/migrants-said-the-work-found-in-the-district-will-not-go-out-cm-said-government-is-trying-127337629.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/1_1590362983.jpg

0 Response to "प्रवासियों ने कहा- जिले में ही मिले काम तो नहीं जाएंगे बाहर, सीएम बोले- सरकार कर रही कोशिश"

Post a Comment