Popular Posts

पुरुष आरोपी मुंगेर व महिलाएं पटना सिटी जेल भेजी जाएंगे

पुरुष आरोपी मुंगेर व महिलाएं पटना सिटी जेल भेजी जाएंगे

भागलपुर जेल के कैदियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार से नई व्यवस्था शुरू की गई है। रविवार से भागलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार और कोर्ट द्वारा न्यायिक हिरासत में भेजे जाने वाले आरोपियों को भागलपुर के तीनों जेलों में नहीं रखा जाएगा।

भागलपुर के पुरुष आरोपी और नए बंदियों को मुंगेर मंडल कारा में बने नए भवन और महिला आरोपी और बंदियों को पटना सिटी के जेल में रखा जाएगा। इससे संबंधित आदेश भागलपुर के तीनों जेल विशेष केंद्रीय कारा, शहीद जुब्बा साहनी केंद्रीय कारा और महिला कारा को कोर्ट से भेज दी गई है।

आरोपी और बंदियों को भागलपुर से मुंगेर और पटना सिटी ले जाने की जिम्मेदारी संबंधित थाना और पुलिस की होगी। इन आरोपी और बंदियों की पेशी संभवत: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी। नए आराेपियाें व बंदियों को कितने दिन मुंगेर और पटना सिटी के जेल में रहना पड़ेगा, अभी यह तय नहीं हुआ है।

लेकिन दोनों जेलों में नए अारोपी और बंदियों की नियमित जांच और उनके क्वारेंटाइन की पूरी व्यवस्था की गई है। मुंगेर और पटना सिटी भेजे जाने वालों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपी, कोर्ट में सरेंडर करने वाले आरोपी, कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद दोषी शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/munger/news/male-accused-munger-and-women-will-be-sent-to-patna-city-jail-127337657.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/25/

0 Response to "पुरुष आरोपी मुंगेर व महिलाएं पटना सिटी जेल भेजी जाएंगे"

Post a Comment