शिक्षक नेता को पितृशोक शिक्षकों ने जताई संवेदना
टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ पूर्वी चंपारण के वरीय उपाध्यक्ष सह पत्रकार रोहण पांडेय के पिता सत्य प्रकाश पांडेय का निधन दिल का दौरा पड़ने से हो गया है। संग्रामपुर प्रखंड के बरियरिया गांव निवासी सत्य प्रकाश पांडेय के निधन से शिक्षक समाज में शोक की लहर है। स्व. पांडेय अपने पीछे इकलौता पुत्र रोहन पांडेय समेत दो विवाहिता पुत्री व पत्नी से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनके आकस्मिक निधन से जिले के शिक्षकों में शोक है। टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (टीएसयूएनएसएस), गोप गुट पूर्वी चंपारण जिला कमेटी, सभी प्रखंड कमेटी सहित शिक्षक संगठनों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के महासचिव सह समन्वय समिति के सचिव ओमप्रकाश सिंह, प्रिय रंजन सिंह, डॉ रामधारी यादव, रुमित रौशन, जय नारायण सिंह, रामविनय शर्मा, गोलू सिंह, संतोष कुशवाहा, अशोक चौधरी, सुधाकर पांडेय, सतीश कुमार सिंह, मणिभूषण यादव, राहुल सिंह, सुबोध कुमार पांडेय, जीतेंद्र कुमार, तरुण पासवान, सैदुल्लाह अंसारी, नमिता किरण, दीपेंद्र कुमार, जकी अहमद, सर्वेश शर्मा, रंजीत यादव, सुरेश गुप्ता, अश्विनी पांडेय, सुनील उपाध्याय आदि शामिल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/motihari/news/parent-leader-expressed-condolences-to-teacher-leader-127294294.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/12/
0 Response to "शिक्षक नेता को पितृशोक शिक्षकों ने जताई संवेदना"
Post a Comment