मटर मिश्रित दाल के सैंपल की एक्सपर्ट्स कर रहे जांच
भोजपुर जिले में अरहर दाल के बदले वितरण हो रहे मटर और बोकलस के दाल की पटना भेजे गए सैंपल की जांच एक्सपर्ट की टीम कर रही है। जांच रिपोर्ट गुरुवार को आने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुर प्रशासन ने पूरेेे जिले में तत्काल प्रभाव से दाल के वितरन पर रोक लगा दी थी। इस आदेश के बाद जिलेे के सभी प्रखंडों में वितरण का कार्य रुक गया है। भोजपुर से मंगलवार की सुबह दाल का सैंपल जातेे ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सचिव पंकज पाल के द्वारा एक्सपर्टट टीम का गठ कर सैंपल जांच करने का आदेश किया गया।
जांच रिपोर्ट गुरुवार तक आने की संभावनाा व्यक्त कीी गई है। मालूम हो मंगलवार के दिन मामला प्रकाश में आने केे साथ ही डीएम रोशन कुशवाहा ने इस पर संज्ञान लेते हुए 12 घंटे के अंदर सभी प्रखंडों से मिश्रित दाल का सैंपल अफसरों सेे मांगा था। अफसरों के द्वारा सभी प्रखंडोंं से वितरण हो रहे है, दाल का सैंपल ले जिला मुख्यालय को सौंप दिया। सैंपल जिला मुख्यालय में आते ही डीएम ने सैंंपल को जांच के लिए पटना भेज दियाा है। मालूम हो विगत 4 दिनों से भोजपुर जिले में रहर दाल के नाम पर आए 3670 क्विंटल मटर मिक्स दाल का वितरण हो रहा था। डीएम ने जिले के सभी 14 प्रखंडों में विशेष टीम के द्वारा जांच कराया।
उपभोक्ताओं में दाल के लिए आक्रोश
राहर दाल की जगह प्रतिबंधित बोकलस मिश्रित मटर दाल का वितरण पीडीएस दुकानों से होने के कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। हर दुकान पर वितरण के समय उपभोक्ता एवं दुकानदारों के बीच तू-तू मैं मैं हो रही है। शहर के वार्ड नंबर 36 और वार्ड नंबर 40 की उपभोक्ता बबीता देवी और उर्मिला देवी ने बताया कि डीलर के द्वारा जो दाल दिया जा रहा है, वह मिश्रण किया हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा मटर बोकलस व खेसारी के साथ नाम मात्र का रहर का दाल है। वहीं दूसरी तरफ बुधवार को कई दुकानों से उपभोक्ता प्रतिबंध लगने के कारण बगैर दाल के ही वापस निराश लौट गए। डीएम रोशन कुशवाहा न कहा कि भोजपुर जिले में फिलहाल दाल का वितरण रोक दिया गया है। सभी प्रखंडों से दाल के सैंपल लेकर उसकी जांच करने को राज्य मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से आदेश आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ara/news/experts-investigating-samples-of-pea-mixed-lentils-127321890.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/20/orig_2_1589997626.jpg
0 Response to "मटर मिश्रित दाल के सैंपल की एक्सपर्ट्स कर रहे जांच"
Post a Comment