Popular Posts

रेडक्राॅस का स्थापना दिवस, कहा- हर आपदा में निभा रहे भागीदारी

रेडक्राॅस का स्थापना दिवस, कहा- हर आपदा में निभा रहे भागीदारी

दाउदनगर के दुर्गा क्लब में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अंचलाधिकारी स्नेह लता कुमारी ने नगर परिषद दाउदनगर में सफाई कर्मियों को माला व अंगवस्त्र, फल देकर देकर और पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस आपदा में सफाई कर्मी ही रियल होरो है। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ प्रकाश चन्द्रा ने कहा कि रेड क्रॉस ने कितने लोगों को खून देकर उनकी ज़िन्दगी बचाई है।

देश मे आपदा के समय रेड क्राॅस सोसाइटी सब से आगे मदद करने के लिए खड़ी रहती है। इस अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब मौर्या औरंगाबाद के अध्यक्ष रामजी प्रसाद गुप्ता ,कुमार मुकेश ,अमित गुप्ता,संतोष गुप्ता,अंकित कुमार, रामजी प्रसाद, संतोष प्रसाद के साथ रेड क्रॉस शाखा दाउदनगर के मनोज कुमार, बसन्त कुमार, समाजसेवी चिंटू मिश्रा, संदीप कुमार, सनोज यादव, प्रशांत कुमार, दिनेश कुमार, हिमांशु राज नीरज कुमार, गुलाम रहबर उपस्थित रहे ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Foundation Day of Red Cross, said - Participation in every disaster


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/daudnagr/news/foundation-day-of-red-cross-said-participation-in-every-disaster-127282734.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/13_1588962293.jpg

0 Response to "रेडक्राॅस का स्थापना दिवस, कहा- हर आपदा में निभा रहे भागीदारी"

Post a Comment