जन्मदिन पर जरुरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री
समाजसेवी सोनू सिंह ने अपने जन्मदिन पर डेहरी विधान सभा के अकोढ़ीगोला सहित डिहरी डालमिया नगर परिषद में खाद्य सामग्री के साथ सफाई कर्मियों की मदद कर अपना जन्मदिन मनाया। कोरोना वायरस की महामारी फैलने के बाद समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह व उनकी पत्नी नीतू सिंह अकोढ़ी गोला जिला पार्षद द्वारा थाना परिसर में कोरोना योद्धा की भूमिका में दिन रात ड्यूटी कर रहे जवानों को सेनेटाइज, मास्क, साबुन व गमछा देकर सम्मानित किया गया।
प्रखण्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर सैकड़ों जरूरतमंद परिवार को राशन वितरण किया गया। पूरे डेहरी विधानसभा में यह कार्य लगातार लॉक डाउन के बाद जारी है। अधिकारी से लेकर शहर के जनता सभी इनके कार्यों को प्रशंसा कर रहे हैं।समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह जन्मदिन था उन्होंने अपना जन्मदिन पर डेहरी नगर परिषद व अनुमंडल प्रशासन के द्वारा गरीब असहाय प्रतिदिन काम करने वाले मजदूरों के लिए एक सामुदायिक किचन चलाया जा रहा है। उससे हजारों लोगों के प्रति दिन भोजन दिया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/akodhigola/news/birthday-food-items-distributed-among-the-needy-127282739.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/05/08/15_1588962464.jpg
0 Response to "जन्मदिन पर जरुरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री"
Post a Comment